Top 10 Breaking News 30 September 2026 | Jammu and Kashmir Encounter | Rajya Sabha Elections | INDIA bloc meeting | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

encounter
ANI
रेनू तिवारी । Sep 30 2026 5:14PM

Top 10 Breaking News 30 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Top 10 Breaking News 30 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी 'मूसा' ढेर
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सबसे वांछित आतंकवादी सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सेना के साथ हुई एक भीषण मुठभेड़ में मारा गया। सेना की चिनार कोर और राष्ट्रीय राइफल्स ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर बडगाम जिले के कोराग (यूसमर्ग) के ऊंचाई वाले और दुर्गम क्षेत्रों में एक विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया था। भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि सतर्क जवानों ने क्षेत्र में संदिग्ध हलचल देखी। जब जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा और चुनौती दी, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

'मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत', Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के 'गुप्त गठबंधन' पर करारा हमला
असम की राजनीति में चुनावी सरगर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के बीच ‘गुप्त तालमेल’ का गंभीर आरोप लगाया। कोलमौबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर तीखे  राजनीतिक बाण चलाए।

भारत-पाक के बीच फिर तनाव? पाकिस्तान ने रची समुद्र में भारत के खिलाफ गंदी साजिश! गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड सीना तान के खड़े हुए
अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क और समुद्री तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और गुजरात एटीएस (ATS) ने एक बड़े संयुक्त अभियान (Joint Operation) में अरब सागर में लक्षद्वीप के पास तस्करी की एक बहुत बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। पक्की खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 25 सितंबर 2026 को समुद्र के बीच एक संदिग्ध ईरानी नाव (dhow) को घेरकर उस पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को 510 किलो से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

INDIA ब्लॉक में रार! संजय सिंह के बयान पर कांग्रेस का तीखा पलटवार- 'झूठ के दम पर सत्ता में आई AAP हमें नसीहत न दे'
विपक्षी गठबंधन 'I.N.D.I.A' की अहम बैठक से ठीक पहले गठबंधन के अंदरूनी मतभेद और खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के गठबंधन और सीट-शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की टिप्पणी पर कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने न केवल संजय सिंह के आरोपों को खारिज किया, बल्कि सामाजिक न्याय के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के पूरे रिकॉर्ड पर ही सवाल खड़े कर दिए।

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे नामांकन
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव से पहले  राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार (30 सितंबर 2026) को आधिकारिक घोषणा करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव और जाने-माने कॉर्पोरेट लीडर धनराज परिमल नाथवानी को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दोनों प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Maharashtra में सूखे के बीच बैंकों को निर्देश, कर्ज वसूली के लिए किसानों के घर न जाएं
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बैंकों को निर्देश दिया है कि राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए वे किसानों के घर जाकर कर्ज वसूली न करें। उन्होंने अधिकारियों से यह भी पता लगाने को कहा है कि क्या भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ऐसी वसूली प्रक्रिया को स्थगित करने के संबंध में कोई परिपत्र जारी कर सकता है? बावनकुले की अध्यक्षता वाली सूखा राहत मंत्रिमंडलीय उप-समिति की मंगलवार को हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में 10 प्रतिशत जल कटौती लागू करने और बचाए गए पानी को अगले साल जून तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

मुंबई के क्लिनिक में मिली 4 साल पुरानी लाश! फ्रीज़र में बंद बुज़ुर्ग के शव को ज़िंदा करने की जा रही थी कोशिश... जानिए पूरा मामला
मुंबई के मलाड इलाके से एक ऐसा अजीबोगरीब और हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और कानूनी विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। एक मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर मलाड के एक स्थानीय मेडिकल क्लिनिक से 80 वर्षीय बुज़ुर्ग की लाश बरामद हुई है, जिनकी मौत चार साल पहले ही हो चुकी थी। मौत के चार साल बाद भी शव को एक कमर्शियल फ्रीज़र में सुरक्षित रखा गया था। इसके पीछे की वजह परिवार का वह अटूट विश्वास था कि भविष्य की उन्नत मेडिकल तकनीक (Science & Medical Technology) की मदद से मरे हुए लोगों को एक दिन फिर से जीवित किया जा सकेगा।

Odisha Bandh बेअसर, Bhubaneswar में खुले रहे बाजार और दफ्तर, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) सरवण विवेक एम ने बुधवार को कहा कि पूरे ओडिशा में एक संगठन द्वारा बुलाए गए बंद के बावजूद शहर में आम ज़िंदगी पर कोई असर नहीं पड़ा। बुधवार सुबह, नबा निर्माण कृषक संगठन (NNKS) और नवनिर्माण युवा छात्र संगठन (NYCS) के सदस्यों ने पाठ्यपुस्तकों में कथित गलतियों को लेकर बुलाए गए 12 घंटे के राज्यव्यापी ओडिशा बंद के तहत भुवनेश्वर में नेशनल हाईवे को जाम किया और बारामुंडा बस स्टैंड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

INDIA Bloc की बैठक में Mallikarjun Kharge ने EVM और SIR पर उठाए सवाल, रखीं 6 मांगें
SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर संयुक्त आंदोलन की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष संविधान की रक्षा के लिए एकजुट है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छह मांगें रखीं और कहा कि भविष्य के चुनावों के लिए SIR से पहले वाली मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हर संशोधन में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र और बूथ-वार आधार पर नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने की जानकारी शामिल हो।

अचानक Flydubai विमान सऊदी अरब डायवर्ट, 180 यात्री थे सवार, मिला हाईजैक का कोड, तुरंत ही इजरायली फाइटर जेट्स ने घेर लिया पूरा आसमान
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की कमर्शियल फ्लाइट FZ1073, सऊदी अरब के ऊपर से गुजरते समय इमरजेंसी की स्थिति में आ गई। बोइंग 737 ने पहले सामान्य इमरजेंसी के लिए ट्रांसपोंडर स्क्वॉक कोड 7700 भेजा, और फिर कोड 7500 पर स्विच किया, जो हाईजैकिंग या गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है। विमान 15,000 फीट की ऊंचाई पर नीचे आया और स्थिर होने से पहले उत्तरी सऊदी अरब के एयरस्पेस में तेजी से मुड़ा। यह घटना पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर बढ़ी हुई चिंताओं के बीच हुई।
 

All the updates here:

अन्य न्यूज़