Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 14 March 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 14 March 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Kolkata में गरजे PM Modi: बंगाल में 'महाजंगलराज' लाने वालों का Countdown शुरू, चुन-चुनकर होगा हिसाब
शनिवार को कोलकाता में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्थिक विकास में बंदरगाह और जल परिवहन दोनों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत की क्षमता दशकों से काफी हद तक अप्रयुक्त रही है, लेकिन अब स्थिति बदल रही है क्योंकि अंतर्देशीय जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खोल रहे हैं। अपने संबोधन के शुरूआत में उन्होंने कहा कि आपका ये उत्साह, जोश बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है, बंगाल के मन में क्या चल रहा है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है कि जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, ये ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है।
ईरान युद्ध के दो हफ्तों बाद भी मध्य-पूर्व में तनाव का स्तर अपने चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग द्वीप पर इस क्षेत्र के इतिहास की "सबसे भीषण बमबारी" की है। यह द्वीप न केवल एक प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र है, बल्कि इसे ईरान की 'आर्थिक जीवनरेखा' माना जाता है। लक्षद्वीप के सभी द्वीपों को मिलाकर बने क्षेत्रफल से भी छोटा यह द्वीप ईरान के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। ईरान के कुल तेल निर्यात का 90% हिस्सा यहीं से संसाधित होता है। 2024 में ईरान ने तेल बिक्री से लगभग $78 बिलियन कमाए, जिसका मुख्य केंद्र खर्ग ही था। यहाँ का समुद्र इतना गहरा है कि दुनिया के सबसे बड़े तेल टैंकर यहाँ आसानी से डॉक कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप मुख्य भूमि ईरान (जो इराक से 4 गुना बड़ा है) पर हमला करने के बजाय खर्ग द्वीप पर 'Boots on the Ground' (जमीनी सेना) उतारने का प्रलोभन महसूस कर सकते हैं। यह द्वीप मुख्य भूमि से 25-28 किमी दूर है। यदि अमेरिका इस पर अचानक कब्जा कर लेता है, तो ईरान के लिए कम समय में वहां सेना भेजना नामुमकिन होगा। खर्ग पर कब्जा करने का मतलब है ईरान की 90% कमाई पर ताला लगा देना। इससे ट्रंप को ईरान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने की अपार शक्ति मिलेगी।
अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। देश की उभरती हुई एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) ने शनिवार को हवाई किरायों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। एयरलाइन ने वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन की कीमतों में आए भारी उछाल को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह बताया है। एक प्रवक्ता के अनुसार, यह सरचार्ज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के रूट पर ₹199 से लेकर ₹1,300 तक होगा। इसे हर सेक्टर के हिसाब से लागू किया जाएगा, जो उड़ान की अवधि पर निर्भर करेगा।
LPG संकट का अंत ! सबको मिलेगी गैस, मोदी सरकार के प्रयासों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण भारत में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। कई राज्यों से सिलेंडर की कमी, काला बाजार और कीमतों में तेजी की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि इस मुश्किल समय में भारत सरकार सक्रिय कूटनीतिक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण राहत की खबर आई है कि ईरान ने भारत के दो जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। इससे आने वाले दिनों में भारत में रसोई गैस की आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
PM Modi की Kolkata Rally से पहले मचा बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थरबाजी
शनिवार को मध्य कोलकाता के गिरीश पार्क के पास टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। यह पार्क ब्रिगेड परेड ग्राउंड से लगभग 5 किलोमीटर दूर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में बाद में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि जब वे प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए रैली स्थल की ओर जा रहे थे, तो अचानक कुछ इलाकों से उन पर पत्थर फेंके गए। एक भाजपा कार्यकर्ता ने एक बंगाली समाचार चैनल को बताया कि बिना किसी उकसावे के हम पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने हमें गालियां भी दीं।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में एक बार फिर सैन्य तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने आज पूर्व दिशा की ओर कई अज्ञात मिसाइल दागे, जिससे दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गयी हैं। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय और संयुक्त सेनाध्यक्षों ने पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया ने राजधानी क्षेत्र के सुनान इलाके से लगभग दस अज्ञात मिसाइल पूर्वी सागर की ओर छोड़े। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं तथा क्षेत्र में कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गयी है।
हारों का शतक लगाएगी Congress, PM Modi का Assam से बड़ा हमला, कहा- देश दे रहा सज़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश उन्हें उनके अतीत के कार्यों का दंड दे रहा है और वे लगातार हार का शतक लगाने की ओर अग्रसर हैं तथा देश के विरुद्ध आक्रामक रुख अपना रहे हैं। शिलांग-सिलचर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने कांग्रेस को असम से सत्ता से बेदखल कर दिया। आज देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सिखा रहा है। कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। निकट भविष्य में कांग्रेस लगातार हार का शतक लगाने की ओर अग्रसर है। हार की हताशा से प्रेरित होकर कांग्रेस ने स्वयं देश के विरुद्ध आक्रामक रुख अपना लिया है।
महाराष्ट्र में लव जिहाद चलाने वालों की अब खैर नहीं है। हम आपको बता दें कि राज्य विधानसभा में प्रस्तुत महाराष्ट्र धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2026 राज्य में गैरकानूनी रूप से धर्म परिवर्तन को नियंत्रित करने के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस विधेयक के अनुसार, थाना प्रभारी के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत को दर्ज करना अनिवार्य है। मसौदे के अनुसार, यह विधेयक धर्म की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने तथा प्रलोभन, बल, गलतबयानी, अनुचित प्रभाव या धोखाधड़ी के माध्यम से किए गए धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए है। यदि यह कानून बन जाता है, तो महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल हो जाएगा जो इस तरह का कानून बना चुके हैं। ऐसे राज्य उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड हैं। विधानसभा में यह विधेयक पेश करते हुए गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा करना है।''
कोमा में ईरान का नया सुल्तान? घायल Mojtaba Khamenei के लिए NOPO ने तेहरान को बनाया अभेद्य किला!
28 फरवरी 2026 को जब अमेरिका और इजराइल की पहली मिसाइलों ने तेहरान को दहलाया, तो ईरान का सर्वोच्च नेतृत्व ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस हमले में तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी पत्नी और पोते की मौत हो गई। लेकिन इस मलबे के बीच से एक शख्स जिंदा बचा—मुजतबा खामेनेई। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन उनकी जान बचाने के पीछे ईरान की सबसे रहस्यमयी और घातक सुरक्षा इकाई 'NOPO' का हाथ बताया जा रहा है।
अन्य न्यूज़















