1 सितंबर से इस राज्य के 51 लाख उपभोक्ताओं का नहीं आएगा बिजली बिल, जानिए यहां सबकुछ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एक सितंबर से 51 लाख उपभोक्ताओं को बिजली का बिल नहीं देना होगा।मुख्यमंत्री ने 66 किलो वोल्ट बुटारी-ब्यास लाइन लोगों को समर्पित करने के बाद कहा कि राज्य की आम आदमी सरकार ने समाज के हर वर्ग को हर बिल में मुफ्त 600 यूनिट बिजली उपलब्ध कराई है।
ब्यास (पंजाब)।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के करीब 51 लाख परिवारों को एक सितंबर से बिजली का बिल नहीं देना होगा।
इसे भी पढ़ें: Supertech twin towers case: सुप्रीम कोर्ट ने ट्विन टावर को गिराने के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की
मुख्यमंत्री ने 66 किलो वोल्ट बुटारी-ब्यास लाइन लोगों को समर्पित करने के बाद कहा कि राज्य की आम आदमी सरकार ने समाज के हर वर्ग को हर बिल में मुफ्त 600 यूनिट बिजली उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि इस ‘जन-समर्थक पहल’ से पंजाब के कुल 74 लाख में से 51 लाख घरों को सितंबर से शून्य बिजली बिल मिलेगा।
अन्य न्यूज़
















