Valentine Day 2026: St. Valentine की वो Love Story, जिसके कारण 14 फरवरी बना मोहब्बत का दिन, कहानी है बेहद दिलचस्प

आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन 'वैलेंटाइन डे' है। यह वैलेंटाइन वीक का आखिरी और यादगार दिन होता है। यह सिर्फ कपल्स के लिए ही खास नहीं हैं, बल्कि कई लोग इस दिन को 'सेल्फ लव' डे के रूप में भी मनाते हैं।
आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन 'वैलेंटाइन डे' है। यह वैलेंटाइन वीक का आखिरी और यादगार दिन होता है। यह सिर्फ कपल्स के लिए ही खास नहीं हैं, बल्कि कई लोग इस दिन को 'सेल्फ लव' डे के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, जश्न मनाते हैं और प्यार भरे लम्हे साथ बिताते हैं। बता दें कि वैलेंटाइन डे का असली मतलब सिर्फ प्यार को महसूस करना और उसको सेलिब्रेट करना है। यह दिन पूरी तरह से प्यार के नाम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरूआत कैसे हुई।
वैलेंटाइन डे की शुरूआत
बता दें कि इसकी जड़ें प्राचीन रोमन त्योहार 'लूपर्कालिया' से जुड़ी हैं। लूपर्कालिया त्योहार भी फरवरी के बीच में मनाया जाता था, यह वसंत के आने से जुड़ा है। बाद में पोप गेलैसियस फर्स्ट ने इस पर्व को खत्म करके इसको सेंट वैलेंटाइन डे के रूप में मनाए जाने की शुरूआत की। करीब 14वीं शताब्दी से यह दिन प्यार और रोमांस से जुड़ा है।
वैलेंटाइन से जुड़ी कहानियां
एक मान्यता के मुताबिक सेंट वैलेंटाइन एक पादरी थे। जिन्होंने राजा के आदेश के खिलाफ जातक कपल्स की चुपके से शादी कराई थी। वहीं राजा नहीं चाहता था कि जवान पुरुष शादी करें। जिससे कि वह युद्ध में जा सकें। इस कारण सेंट वैलेंटाइन को सजा दी गई। माना जाता है कि उन्होंने अपने एक दोस्त को जेल से खत लिखा था, जिस पर लिखा था, 'From your Valentine.'
कैसे शुरू हुई यह परंपरा
वहीं 1500 के दशक में लोग अपने खास लोगों को इस दिन हाथ से लिखे मैसेज भेजने लगे। फिर धीरे-धीरे हाथ से बने कार्ड्स की जगह कर्मशियल कार्ड्स ने ले ली। वहीं समय के साथ लाल गुलाब और चॉकलेट ने अपनी एक अलग पहचान बना ली। इस दिन लोग अपनों के लिए कुछ खास करना पसंद करते हैं। इस दिन लोग जिन्हें वो पसंद करते हैं, उनके प्रति अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। गिफ्ट्स देना, बड़े-बड़े सरप्राइज प्लान करना और रोमांटिक डेट्स पर जाना आदि इस दिन की खासियत है।
वैलेंटाइन डे से पहले पूरा सप्ताह प्यार को डेडिकेट होता है, जिसको वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। वैलेंटाइन वीक की शुरूआत 07 फरवरी को रोज डे से होता है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है। फिर आखिरी में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, यह सबसे खास दिन होता है।
अन्य न्यूज़














