तोक्यो ओलंपिक के लिये अडाणी समूह भी भारतीय दल के प्रायोजकों में हुआ शामिल

Adani Group

भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को अडाणी समूह के साथ तोक्यो खेलों के लिये भारतीय दल के प्रायोजक के तौर पर करार किया। तोक्यो में मौजूदा आईओए महासचिव राजीव मेहता ने इसकी घोषणा की।

तोक्यो। भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को अडाणी समूह के साथ तोक्यो खेलों के लिये भारतीय दल के प्रायोजक के तौर पर करार किया। तोक्यो में मौजूदा आईओए महासचिव राजीव मेहता ने इसकी घोषणा की। मेहता ने ट्वीट किया ,‘‘ हमें यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि अडाणी समूह ओलंपिक के लिये आईओए के प्रायोजकों में से एक होगा।

इसे भी पढ़ें: पेगासस केस में राहुल गांधी ने की न्यायिक जांच की मांग, कहा- गृह मंत्री इस्तीफा दें

अडाणी ने हमसे भविष्य में भी सहयोग का वादा किया है।’’ इससे पहले आईओए ने अमूल, एमपीएल स्पोटर्स फाउंडेशन, जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स समेत कई निजी कंपनियों के साथ करार किये हैं। ओलंपिक से पहले चीनी ब्रांड लि निंग के साथ भारतीय टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक के तौर पर करार आईओए ने तोड़ दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़