Aditya Birla Capital का दूसरी तिमाही में Net Profit 38 फीसदी उछला

Aditya Birla
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

आदित्य बिड़ला कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 1,288 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की परिचालन आय 10,595 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,003 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कारोबार के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के दम पर कंपनी के मुनाफे में यह बढ़त दर्ज की गई है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 1,288 करोड़ रुपये रहा। विभिन्न कारोबारों में मजबूत वृद्धि से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 933.52 करोड़ रुपये था।

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 14,003 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,595 करोड़ रुपये थी। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) और आवास वित्त कारोबार की ऋण प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 30 सितंबर, 2026 तक 2.34 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो सालाना आधार पर 32 प्रतिशत और पिछली तिमाही के मुकाबले सात प्रतिशत अधिक है। कंपनी की कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) सालाना आधार पर 2.2 गुना होकर 12.34 लाख करोड़ रुपये हो गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़