भारती एयरटेल टाटा टेली के सौदे को सीसीआई की मंजूरी

Airtel receives CCI nod for Tata Tele''s consumer business buy

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने भारती एयरटेल द्वारा टाटा समूह के उपभोक्ता मोबाइल कारोबार के अधिग्रहण संबंधी समझौते को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने भारती एयरटेल द्वारा टाटा समूह के उपभोक्ता मोबाइल कारोबार के अधिग्रहण संबंधी समझौते को मंजूरी दे दी है। एयरटेल इस सौदे के तहत टाटा टेलीसर्विसेज व टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र के उपभोक्ता मोबाइल कारोबार का ​अधिग्रहण करेगी।

आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी के अनुसार इस सौदे को मंजूरी दे दी गई है। एयरटेल के प्रवक्ता ने इस बारे में टिप्पणी से इनकार किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़