भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ कार्गो जहाज को दिखाई हरी झंडी

All women crew of MT Swarna Krishna

सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एमटी स्वर्ण कृष्ण ने इतिहास रच दिया है।बंदरगाह, नौवहन एवं जलयान मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मंत्री ने भारतीय नौवहन निगम के जहाज एमटी स्वर्ण कृष्ण को शनिवार को आभासी माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय नौवहन निगम के एक जहाज को हरी झंडी दिखाई, जिसमें चालक दल (क्रू) में सिर्फ महिलाएं हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी। बंदरगाह, नौवहन एवं जलयान मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मंत्री ने भारतीय नौवहन निगम के जहाज एमटी स्वर्ण कृष्ण को शनिवार को आभासी माध्यम से हरी झंडी दिखाई। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आम तौर पर पुरुष-प्रधान माने जाने वाले समुद्री क्षेत्र में रूढ़ियों को तोड़ने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने पेश किया 1,68,015 करोड़ का बजट, बुजुर्गों की पेंशन को लेकर की बड़ी घोषणा

बयान में कहा गया कि यह विश्व समुद्री इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एक जहाज को रवाना किया जा रहा है। मंडाविया ने इस मौके पर उन महिला समुद्री यात्रियों के योगदान और बलिदान को स्वीकार किया, जिन्होंने वैश्विक समुद्री समुदाय में भारत के दूत के रूप में काम किया और देश को गौरवान्वित किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़