इथियोपिया दुर्घटना के बाद बोइंग घटाएगी 737 मैक्स विमान का उत्पादन

boeing-reduces-production-of-737-max-aircraft-after-ethiopian-crash
[email protected] । Apr 6 2019 4:45PM

कंपनी का यह कदम अप्रत्याशित नहीं है। कंपनी इससे पहले पिछले महीने ही इस विमान की आपूर्ति बंद कर चुकी है। कंपनी ने विमानों के डिजायन एवं विकास की निगरानी करने के लिये निदेशक मंडल की एक विशेष समिति बनाने की भी घोषणा की।

शिकागो। हालिया विमान दुर्घटनाओं के बाद संकट का सामना कर रही विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने 737 मैक्स का उत्पादन इस महीने से कम करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि वह मध्य अप्रैल से 737 मैक्स विमान का उत्पादन प्रति माह 52 से घटाकर 42 करेगी। कंपनी ने कहा कि वह उड़ान नियंत्रण करने वाले सॉफ्टवेयर पर ध्यान देने के लिये यह कदम उठा रही है।

इसे भी पढ़ें: भारत में पिछले कुछ माह में विमान किराए में तेजी से वृद्धिः रिपोर्ट

कंपनी का यह कदम अप्रत्याशित नहीं है। कंपनी इससे पहले पिछले महीने ही इस विमान की आपूर्ति बंद कर चुकी है। कंपनी ने विमानों के डिजायन एवं विकास की निगरानी करने के लिये निदेशक मंडल की एक विशेष समिति बनाने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया और इथियोपिया में हुई दो भीषण विमान दुर्घटनाओं में 346 लोग मारे गये थे।

इसे भी पढ़ें: इथोपियाई विमान के चालक दल ने प्रक्रिया का पालन किया था- मोगिस

इन दोनों दुर्घटनाओं में बोइंग का 737 मैक्स विमान शामिल था। जांच में पाया गया कि इन दुर्घटनाओं के लिये उड़ान नियंत्रित करने वाले सॉफ्टवेयर की खामी जिम्मेदार रही। इसके बाद दुनिया भर में विमानन नियामकों और विमान कंपनियों ने बोइंग के 737 मैक्स विमान को उड़ान से बाहर करना शुरू कर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़