Breaking: रूसी हमले शुरू होने के बाद बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट

air india
निधि अविनाश । Feb 24 2022 11:40AM

यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई है।यूक्रेन से वापस भारत आने पर MBBS के एक छात्र ने एनआई से बातचीत में बताया कि, यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन के बॉर्डर इलाकों में हालात ज़्यादा ख़राब है।

रूस के एलान-ए-जंग से खतरा काफी बढ़ गया है। इसी बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई है।यूक्रेन से वापस भारत आने पर MBBS के एक छात्र ने एनआई से बातचीत में बताया कि, यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन के बॉर्डर इलाकों में हालात ज़्यादा ख़राब है।

भारतीय छात्र अब ज़्यादा संख्या में आ रहे हैं। रेस्क्यू  फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ रही है। बता दें कि, भारत ने सुबह  7:30 बजे एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना हुई थी। लेकिन यूक्रेन में एयरस्पेस को बंद करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 यूक्रेन के कीव में NOTAM नोटिस टू एयर मिशन के कारण दिल्ली वापस आ रही है। यब फ्लाइट यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को लेने के लिए जा रही थी।

यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया है कि 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़