DEE Development का Q1 net profit 22.4 प्रतिशत बढ़ा, कुल आय 296.94 करोड़ रुपये हुई

डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 16.08 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नयी दिल्ली, चार अगस्त डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड (डीडीईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 22.4 प्रतिशत बढ़कर 16.08 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.13 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 296.94 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 227.84 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 276.88 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 212.07 करोड़ रुपये था। डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद और विनिर्माण सेवाओं के माध्यम से तेल एवं गैस, प्रसंस्करण उद्योगों तथा रसायन क्षेत्रों के लिए विशेषीकृत प्रोसेस पाइपिंग समाधान उपलब्ध कराती है।
अन्य न्यूज़













