चीन और अमेरिका से भी अधिक होगी भारत में ईंधन की मांग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

petrol
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jun 12 2024 5:42PM

पेरिस स्थित हेडक्वार्टर वाली एजेंसी आईईए ने ये जानकारी अपनी ‘ऑयल 2024 रिपोर्ट’ में दी है। रिपोर्ट के अनुसार अनुमान है कि 2023 और 2030 के बीच भारत की तेल मांग चीन के अलावा किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक बढ़ेगी।

तेल यानी ईंधन की मांग भारत में आगामी कुछ वर्षों बेहताशा बढ़ने वाली है। भारत में तेल की मांग अन्य देशों की अपेक्षा काफी अधिक होगी। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी  (आईईए) ने बुधवार को ये जानकारी दी है। आईईए ने बुधवार को कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता भारत इस दशक के उत्तरार्ध में वैश्विक तेल मांग में अग्रणी बन जाएगा। 

आईईए ने अुमान लगाया है कि वर्ष 2023 और 2030 के बीच खपत में 13 लाख बैरल तक पहुंच जाएगी। ये तेल उपयोग में भारी बढ़ोतरी है। पेरिस स्थित हेडक्वार्टर वाली एजेंसी आईईए ने ये जानकारी अपनी ‘ऑयल 2024 रिपोर्ट’ में दी है। रिपोर्ट के अनुसार अनुमान है कि 2023 और 2030 के बीच भारत की तेल मांग चीन के अलावा किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक बढ़ेगी। 

इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में जहां भारत में कच्चे तेल की मांग 54 लाख बैरल प्रति दिन (बीपीडी) है वहीं वर्ष 2030 में ये मांग बढ़कर 67 लाख बीपीडी हो सकती है। यह 3.2 प्रतिशत या 13 लाख बीपीडी की वृद्धि है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘असामान्य रूप से, वैश्विक संदर्भ में 13 लाख बीपीडी से अधिक की वृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान सड़क परिवहन ईंधन की बढ़ती मांग का होगा। इसमें पेट्रोरसायन फीडस्टॉक्स का अपेक्षाकृत कम योगदान होगा और अंतर्निहित वृद्धि स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों की तैनाती से काफी आगे निकल जाएगी।

इसमें कहा गया, 2025 और 2030 के बीच भारत की तेल मांग में नौ लाख बीपीडी की वृद्धि होगी, जो चीन की 5.7 लाख बीपीडी की मांग वृद्धि से काफी अधिक है। विश्व के लिए, आईईए ने पूर्वानुमान लगाया है कि तेल की मांग 2029 तक चरम पर पहुंच जाएगी तथा उससे अगले वर्ष इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी। भारत में तेल की मांग में वृद्धि मुख्य रूप से तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण है। भारत 2024 में लगातार तीसरे वर्ष दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़