एयरो इंडिया 2019 प्रदर्शनी में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेगा डीआरडीओ

drdo-will-take-part-in-large-scale-in-aero-india-2019-exhibition
प्रदर्शनी में अंतरिक्ष और वैमानिकी से जुड़े डीआरडीओ के विभिन्न प्रौद्योगिकी समूहों के तहत 24 से अधिक प्रयोगशालाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी और उपलब्धियां गिनांएगी।

नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अगले सप्ताह शुरू हो रहे एयरो इंडिया 2019 प्रदर्शनी में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेगा और करीब 250 प्रणालियों, तकनीकों, क्रियाशील नमूनों और नवोन्मेषों का प्रदर्शन करेगा। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रदर्शनी में अंतरिक्ष और वैमानिकी से जुड़े डीआरडीओ के विभिन्न प्रौद्योगिकी समूहों के तहत 24 से अधिक प्रयोगशालाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी और उपलब्धियां गिनांएगी।

इसे भी पढ़े: एयर एशिया इंडिया की हवाई यात्रा किराये में 20 प्रतिशत छूट की पेशकश

इसमें भाग लेने वाले समूहों में वैमानिक प्रणाली, मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रणाली शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि एयरो इंडिया 2019 का 12वां संस्करण 20-24 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका में आयोजित किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़