Elon Musk फिर हुए Mark Zuckerberg से आगे, पाया खोया हुआ रुतबा

elon musk
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 9 2024 12:02PM

इस सूची में एलन मस्क तीसरे पायदान पर है। सोमवार को उनकी संपत्ति में 5.78 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं मार्क जकरबर्ग की दौलत में 2.77 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस कारण मार्क जकरबर्ग अब अरबपतियों की सूची में चौथे पायदान पर आ गए थे।

एक समय था जब एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हुआ करते थे। एलन मस्क दुनिया के अरबपतियों की सूची में शीर्ष पर थे, मगर अब वो तीसरे पायदान पर आ गए है। इस सूची में उन्होंने फेसबुक और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग को चौथे स्थान पर खिसका दिया है। 

वहीं भारतीय दिग्गज मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर और गौतम अडानी 14वें स्थान पर आए है। अरबपतियों की संपत्ति की सूची ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में आई है। इस लिस्ट में शीर्ष पर फ्रांस के बर्नार्ड हैं, जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने है। उनकी नेटवर्थ 226 अरब डॉलर की है। इस वर्ष उनकी कमाई 18.4 अरब डॉलर की हुई है। वहीं सूची में दूसरे नंबर पर एमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस है जो अबतक 30.60 अरब डॉलर की कमाई इस वर्ष कर चुके है। इसके साथ उनकी नेटवर्थ 207 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

इस सूची में एलन मस्क तीसरे पायदान पर है। सोमवार को उनकी संपत्ति में 5.78 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं मार्क जकरबर्ग की दौलत में 2.77 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस कारण मार्क जकरबर्ग अब अरबपतियों की सूची में चौथे पायदान पर आ गए थे। इस वर्ष मार्क जकरबर्ग को कुल 56.1 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। कमाई के मामले में वो दुनिया में शीर्ष पर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़