विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 400.52 अरब डॉलर पर आया

foreign-exchange-reserves-down-by-usd-1-26-bn-to-usd-400-52-bn
[email protected] । Oct 6 2018 12:13PM

विदेशी मुद्रा संपत्ति में गिरावट के कारण 28 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.265 अरब डॉलर गिरकर 400.52 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

मुंबई। विदेशी मुद्रा संपत्ति में गिरावट के कारण 28 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.265 अरब डॉलर गिरकर 400.52 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.3 अरब डॉलर बढ़कर 401.790 अरब डॉलर रहा था। आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.169 अरब डॉलर गिरकर 376.243 अरब डॉलर पर आ गयी। विदेशी मुद्रा संपत्ति कुल भंडार का सबसे मुख्य हिस्सा होता है। 

विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आयी है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 7.07 करोड़ डॉलर कम होकर 20.343 अरब डॉलर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी विशेष राशि भी 104 लाख डॉलर कम होकर 1.470 अरब डॉलर रह गयी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भंडार की स्थिति भी 146 लाख डॉलर गिरकर 2.468 अरब डॉलर रह गयी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़