जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल जी सी मूर्मू बने नए CAG, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

G C Murmu sworn in as CAG

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू कैग के पद की शपथ ली।विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी (सेवानिवृत) मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा।

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के पद की शपथ ली।राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुर्मू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के समक्ष पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में मुर्मू ने कैग के रूप में शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: ई-वाहन कारोबार के लिए रणनीतिक साझेदार की तलाश: महिंद्रा एंड महिंद्रा

विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी (सेवानिवृत) मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा। कैग एक संवैधानिक पद है जिसपर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों की लेखापरीक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी है।कैग की लेखापरीक्षा रिपोर्टों को संसद और राज्य विधानसभाओं में पेश किया जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़