सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट; जानिए 10 ग्राम Gold का क्या रहा भाव?

gold

चांदी का भाव भी 270 रुपये की गिरावट के साथ 66,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,738 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.08 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

नयी दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 57 रुपये की गिरावट दर्शाता 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: वृद्धि के लिए भारत को वित्तीय बाजार के सभी क्षेत्रों पर पकड़ बनानी चाहिए: IMF

चांदी का भाव भी 270 रुपये की गिरावट के साथ 66,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,738 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.08 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

इसे भी पढ़ें: Flipkart ने अडाणी ग्रुप के साथ किया समझौता, 2500 लोगों को मिलेगा रोजगार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत घटकर 1,738 डॉलर प्रति औंस रह जाने के बाद सोनेमें गिरावट का रुख रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़