Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

Steel Market
प्रतिरूप फोटो
creative common
Ankit Jaiswal । May 17 2026 10:29PM

वैश्विक इस्पात कीमतों में उछाल के बीच गोल्डमैन सैक्स ने भारत को एक प्रमुख विकासशील बाजार बताया है, जहाँ मजबूत घरेलू मांग के कारण उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि का भी विश्लेषण किया गया है, जिसमें ब्राजील और अमेरिका सबसे आगे हैं, जो वैश्विक इस्पात उद्योग में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है।

वैश्विक बाजार में इस समय इस्पात की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही हैं और इसका असर भारत समेत कई बड़े देशों में दिखाई दे रहा हैं। इसी बीच गोल्डमैन सैक्स की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते इस्पात बाजारों में शामिल हो गया हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल और मई की शुरुआत में दुनिया के कई बड़े बाजारों में इस्पात की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार गोल्डमैन सैक्स की “ग्लोबल स्टील: द स्टील मार्केट बैरोमीटर – मई अपडेट” रिपोर्ट में बताया गया है कि हॉट रोल्ड कॉइल यानी एचआरसी इस्पात की औसत कीमतों में अप्रैल महीने के दौरान लगभग सभी प्रमुख बाजारों में वृद्धि हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ब्राजील में दर्ज की गई, जहां कीमतें एक महीने में 10 प्रतिशत तक बढ़ीं। इसके बाद जापान में 6.5 प्रतिशत और चीन में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस साल की शुरुआत से अब तक ब्राजील में एचआरसी इस्पात की कीमतों में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई हैं। वहीं अमेरिका में यह बढ़ोतरी 15 प्रतिशत रही हैं। अन्य क्षेत्रों में भी इस्पात की कीमतों में 6 से 13 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई है।

बता दें कि भारत में इस्पात उत्पादन लगातार मजबूत बना हुआ हैं। रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 में भारत का कच्चा इस्पात उत्पादन सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा हैं। इससे पहले फरवरी में यह वृद्धि 7 प्रतिशत रही थी, जबकि पूरे वर्ष के दौरान औसत वृद्धि करीब 10 प्रतिशत दर्ज की गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, निर्माण कार्यों और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी के कारण इस्पात की मांग मजबूत बनी हुई है।

गौरतलब है कि लंबी अवधि वाले इस्पात उत्पादों की कीमतों में भी कई क्षेत्रों में तेजी देखी गई हैं। ब्राजील में रीबार की कीमतों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैं, जबकि यूरोप में यह बढ़त 6.9 प्रतिशत और ब्लैक सी क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत दर्ज की गई है।

दूसरी तरफ चीन में इस्पात उत्पादन में गिरावट देखने को मिल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मई के पहले दो हफ्तों में चीन का इस्पात उत्पादन सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत घटा हैं। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि चीन में इस्पात उद्योग को लेकर क्षमता घटाने और उत्पादन नियंत्रण की योजनाएं जारी हैं, लेकिन इनके पूरी तरह लागू होने में देरी हो सकती है।

अमेरिका और यूरोप के बाजारों में भी मिश्रित स्थिति देखने को मिली हैं। यूरोप में मार्च के दौरान कच्चे इस्पात उत्पादन में मासिक आधार पर 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, हालांकि सालाना आधार पर उत्पादन अभी भी कमजोर बना हुआ हैं। वहीं अमेरिका में अप्रैल के दौरान साप्ताहिक इस्पात उत्पादन में 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन में संपत्ति क्षेत्र की कमजोरी के बावजूद बुनियादी ढांचा गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। इसके अलावा विनिर्माण क्षेत्र में सुधार देखने को मिला हैं, जबकि निर्माण क्षेत्र में कुछ नरमी दर्ज की गई है।

गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि 2026 तक दुनिया के प्रमुख बाजारों में इस्पात की कीमतें सामान्य रूप से स्थिर बनी रह सकती हैं। हालांकि अमेरिका में कीमतें यूरोप, चीन और ब्राजील की तुलना में अधिक मजबूत रहने की संभावना जताई गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़