अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने की समयसीमा दूसरी बार बढ़ी

india-delays-imposition-of-high-import-duties-on-us-products
[email protected] । Sep 18 2018 2:33PM

सरकार ने अमेरिका के 29 उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाने की समयसीमा दूसरी बार बढ़ाकर दो नवंबर कर दी है। भारत ने बादाम, अखरोट एवं दालों समेत 29 अमेरिकी उत्पादों के आयात पर चार अगस्त को शुल्क लगाने की घोषणा की थी।

नयी दिल्ली। सरकार ने अमेरिका के 29 उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाने की समयसीमा दूसरी बार बढ़ाकर दो नवंबर कर दी है। भारत ने बादाम, अखरोट एवं दालों समेत 29 अमेरिकी उत्पादों के आयात पर चार अगस्त को शुल्क लगाने की घोषणा की थी। बाद में इसे 18 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया था।

राजस्व विभाग ने सोमवार रात जारी अधिसूचना में कहा कि अब ये शुल्क दो नवंबर से प्रभावी होंगे। भारत ने यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आयातित इस्पात एवं एल्यूमिनियम पर नौ मार्च को शुल्क लगाने की घोषणा के जवाब में लिया था।

दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी व्यापार समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच का व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है। वित्त वर्ष 2017-18 में भारत ने जहां अमेरिका को 47.9 अरब डॉलर का निर्यात किया था वहीं अमेरिका से आयात 26.7 अरब डॉलर का था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़