ऑडियो प्लेटफॉर्म hubhopper ने क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू किए हॉरर शो

India's largest audio platform, hubhopper, introduced horror shows in regional languages

एक ज़ोनर के रूप में हॉरर (डरावनी सामग्री) पिछले कुछ वर्षों से सभी तरह के प्लेटफार्मों पर तेजी से पनपा है और यह हमेशा से भारतीयों में हिट रहा है। स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों की सूची तेजी से बढ़ रही है और उन पर डरावनी सामग्री भी।

नेशनल। एक ज़ोनर के रूप में हॉरर (डरावनी सामग्री) पिछले कुछ वर्षों से सभी तरह के प्लेटफार्मों पर तेजी से पनपा है और यह हमेशा से भारतीयों में हिट रहा है। स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों की सूची तेजी से बढ़ रही है और उन पर डरावनी सामग्री भी। हर नई सामग्री के साथ सबसे डरावनी और अलग होने का दावा किया जाता है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि कई नए-पुराने रचनाकार उच्च-गुणवत्ता वाली रोमांचक और डरावनी सामग्री बनाकर हॉरर ज़ोनर को रिबूट करने को प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: Apple को टक्कर देने के लिए Samsung भारत में उतारने जा रहा हैं 'S10 Plus'

मांग में वृद्धि के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में डरावनी सामग्री की उछाल भी हुई है: "कर्मा इज अ विच" (कन्नड़), "स्पूकी नाइट्स" (तमिल) और "पैरानॉर्मल रियलिटी" (हिंदी) कुछ क्षेत्रीय भाषा के पॉडकास्ट है जो हुबहॉपर पर उपलब्ध है। श्रोताओं को ऐसी सामग्री पसंद होती है जो उन्हें दिन के उजाले में भी रोमांचित कर सके, क्योंकि वे इस सामग्री का उपभोग ज्यादातर अपने मोबाइल फोन पर ही करते हैं। यदि आप एक हॉरर बफ हैं, तो अपनी रीढ़ में सिंहरन पैदा करने के लिए इन शानदार हॉरर शो को जरूर आजमाएं- 

1.पैरानॉर्मल रियलिटी (हिन्दी): भारत का पहला पैरानॉर्मल शो, पैरानॉर्मल रियलिटी, एक ऑडियो सीरीज है, जो विशेष रूप से भारत के सबसे बड़े पॉडकास्ट और ऑडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म हबहॉपर पर उपलब्ध है। जाने-माने भारतीय पैरानॉर्मल इंवेस्टीगेटर जय अलानी द्वारा क्यूरेट किए गए एपिसोड्स एक व्यक्ति की यात्रा बताती है जो बड़े पैमाने पर पैरानॉर्मल के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के सफर पर है। यह शो पूरे भारत में पैरानॉर्मल दुनिया की खोज करने के उनके अनुभवों और यात्राओं को उजागर करता है। दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए, हबहॉपर और जय बहुत जल्द शो के सीज़न-2 के साथ आ रहे हैं।

2.इंडियन नॉयर (अंग्रेज़ी): इंडियन नॉयर भारत में स्थापित तेज़-गति वाले, एज-ऑफ़-योर-सीट क्राइम थ्रिलर्स है, जिसकी विशेषता है- भारतीय पात्र। अंग्रेजी में उपलब्ध प्रत्येक सीज़न में एक नई कहानी है, जहां नायक सभी बाधाओं से लड़ते हैं और सफलता हासिल करने घड़ी के कांटों के विपरीत दौड़ते हैं। दिमाग को हिला देने वाली है यह कहानियां। इन प्लॉट-हैवी ऑडियो कहानियों में यादगार नायकों, सहयोगियों और खलनायकों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त बैक-स्टोरी और चरित्र चित्रण है। फिर भी ध्यान हमेशा एक्शन और थ्रिल की रोलर-कोस्टर राइड पर ही होगा। कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज और डीडब्ल्यूएल स्टोरी प्राइज जीतने वाले लेखक निकेश मुरल ने इंडियन नॉयर लिखा है। उन्होंने ही इसे सुनाया और प्रोड्यूस किया है। 

इसे भी पढ़ें: iPhone के बाद अब Apple ने शुरू की समाचार सेवा, हर महीने 10 डॉलर देकर पढ़िये

3.कर्मा इज अ विच (कन्नड़): कर्मा इज अ विच कन्नड़ में एक 3डी जैसी ऑडियो सीरीज है। सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर, मर्डर मिस्ट्री और बहुत कुछ का कॉम्बीनेशन, जिसे 8-एपिसोड सीरीज में सुनाया गया है। हर दृश्य और संवाद के साथ, श्रोताओं को ऑडियो इनवायरनमेंट के भीतर से कहानी अनुभव होती है, जो उन्हें विजुअल्स के बिना भी फिल्म जैसा अनुभव प्रदान करता है। फिल्म की कहानी एक लापता लड़की के ईर्द-गिर्द घूमती है जिसका नाम 'निशा' है। जासूस विक्रम, निशा और उसके दोस्तों के आसपास रहस्यमयी घटना का पता लगाने के लिए अपने दोस्तों, इंस्पेक्टर रवि और आरजे कृति के साथ यात्रा पर निकलता है। शो का निर्माण पार्थीध्वनी द्वारा किया गया है, जो समान विचारधारा वाले युवाओं का एक ग्रुप है, जो एक साथ संगीतबद्ध और मूल, यूनिक और क्रिएटिव ऑडियो सामग्री बनाते हैं। 

4.स्पूकी नाइट्स (तमिल): करी पॉडकास्ट द्वारा स्पूकी नाइट्स तमिल में बाया गया एक डरावना  पॉडकास्ट है। यह पॉडकास्ट म्युजिक और साउंड इफेक्ट के साथ एक असीम अनुभव देता है, जो श्रोता को दृश्य के भीतर होने का अहसास देता है। साउंड कल्पना को जन्म देती हैं और श्रोताओं के ज्वलंत विचारों को भड़काती है, जो इस अमर कहानी को एक सटीक हॉरर अनुभव बनाता है। माइक के पीछे बहुत कुछ हो रहा है और स्क्रिप्टिंग, साउंड मिक्सिंग और कई वॉयस एक्टर्स सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। इस पॉडकास्ट का नए दर्शकों, खासकर बच्चों ने शानदार स्वागत किया है।

5.क्या वो सच था (हिंदी): "क्या वो सच था" वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित एक नाटक है, जो संभवतः सबसे भयानक स्पाइन-चिलिंग और ‘अनसीन’ की असाधारण अलौकिक कहानियों का एक कलेक्शन है। यह शो के मुख्य चरित्र डॉ. नागर के दैनिक जीवन की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमता है, जो पेशे से परामनोवैज्ञानिक हैं और मानव मस्तिष्क के सबसे बड़े प्रशंसक हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़