इंडियन बैंक ने रिजर्व बैंक को 33 करोड़ रु से ज्यादा की धोखाधड़ी की जानकारी दी

Indian Bank informs RBI about fraud of over Rs 33 crore

सरकार के स्वामित्व वाले इंडियन बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक को 33 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की जानकारी दी है। यह धोखाधड़ी उसके दो खातों से जुड़ी है जो गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) यानी फंसे कर्ज में बदल गए हैं।

नयी दिल्ली। सरकार के स्वामित्व वाले इंडियन बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक को 33 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की जानकारी दी है। यह धोखाधड़ी उसके दो खातों से जुड़ी है जो गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) यानी फंसे कर्ज में बदल गए हैं। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि दो गैर-निष्पादित ऋण खाते, राज इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट और कैप्रिकॉर्न फूड प्रोडक्ट्स इंडिया को जालसाज घोषित किया गया है और नियामकीय जरूरत के अनुरूप रिजर्व बैंक को इसकी जानकारी दे दी गयी है।

इसे भी पढ़ें: एमएसएमई के लिए चीन से दूर हो रहे निवेश को आकर्षित करने की जरूरत: राणे

दोनों कंपनियों ने धन की हेरफेरी कर धोखाधड़ी की। जहां कैप्रिकॉर्न फूड प्रोडक्ट्स ने कथित रूप से 22.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है, वहीं राज इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के मामले में यह राशि 10.97 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़