भारतीय उद्योग जगत को 24 घंटे में हुआ बड़ा नुकसान, सुब्रत रॉय, PRS Oberoi और बीकानेर के फाउंडर का निधन

Subrata Roy
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Nov 15 2023 3:24PM

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार 14 नवंबर को निधन हो गया है। मुंबई के निजी अस्पताल में उनका लंबे अर्से से इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। वो लंबे अर्से से बीमार थे। निधन के बाद उनका शव लखनऊ के सहारा शहर ले जाया जाएगा।

दिवाली के अगले दिन से ही भारतीय उद्योग जगत को कई परेशान करने वाली खबरें मिली है। बीते दो दिनों में भारतीय उद्योग जगत के तीन दिग्गजों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसमें सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय, पीआरएस ओबेरॉय और बीकानेरवाला के फाउंडर केदारनाथ अग्रवाल का नाम शामिल है।

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार 14 नवंबर को निधन हो गया है। मुंबई के निजी अस्पताल में उनका लंबे अर्से से इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। वो लंबे अर्से से बीमार थे। निधन के बाद उनका शव लखनऊ के सहारा शहर ले जाया जाएगा। यहीं सहारा श्री सुब्रत रॉय को अंतिम श्रृद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा समूह ने बयान जारी किया है। वो बीते काफी समय से हाइपर टेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से ग्रसित थे। मंगलवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनका निधन हो गया है। इससे पहले 12 नवंब को ही उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सेहत खराब होने के बाद भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वो जीवित अस्पताल से नहीं लौट सके। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

इससे पहले भारतीय उद्योग के दो दिग्गजों का निधन भी हुआ है। भारतीय होटल इंडस्ट्रीज को नया रूप देने वाले पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय भी दुनिया को अलविदा कह गए है। ओबेरॉय ग्रुप के मुखिया पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का 94 वर्ष की आयु में 14 नवंबर को निधन हुआ था। वो ओबेरॉय होटल इंडस्ट्री के संरक्षक थे। उन्होंने कंपनी के चेयरमैन का पद बीते वर्ष ही छोड़ा था।

लाला केदारनाथ अग्रवाल भी दुनिया को सोमवार को अलविदा कह गए। मिठाई और स्नैक्स ब्रांड बीकानेर वाला के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल का सोमवार को निधन हुआ था। उन्होंने 86 वर्ष में अंतिं सांस ली। उन्हें काकाजी के नाम से भी जाना जाता था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़