जियो का नया पोस्टपैड प्लान, 199 रुपये में 25जीबी डेटा

Jio''s new postpaid plan, 25 GB data for Rs 199
[email protected] । May 10 2018 7:12PM

रिलायंस जियो ने अपने पोस्टपैड ग्राहकों के लिए एक नया मासिक प्लान आज पेश किया जिसमें वह 199 रुपये में 25 जीबी डेटा देगी।

नयी दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने पोस्टपैड ग्राहकों के लिए एक नया मासिक प्लान आज पेश किया जिसमें वह 199 रुपये में 25 जीबी डेटा देगी। इस दौरान वायस काल व एसएमएस नि:शुल्क रहेंगे।कंपनी के बयान के अनुसार इस बिलकुल नये ‘जियोपोस्टपैड’ प्लान के लिए ग्राहक को कोई जमानत राशि जमा नहीं करवानी होगी। इसमें वायस, एसएमएएस, इंटरनेट व अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग (आईएसडी) सुविधा पहले ही शामिल और एक्टिवेट होगी।जियो का यह प्लान 15 मई से अस्तित्व में आएगा। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो की इस पहल से पोस्टपैड दूरसंचार सेवाओं में भी नयी ‘मारामारी’ शुरू हो सकती है।

इस समय कंपनी का ससबे सस्ता पोस्टपैड प्लान 309 रुपये का है जिसमें वह एक जीबी प्रतिदिन की सीमा के साथ 30 जीबी डेटा देती है। इसमें 400 रुपये की जमानत राशि भी जमा करवानी पड़ती है।लेकिन नये प्लान में कंपनी ने शुल्क को ही नहीं घटाया बल्कि जमानत राशि व डेटा इस्तेमाल की सीमा को समाप्त कर दिया है। इसमें सभी लोकल कॉल नि:शुल्क हैं तो अंतरराष्ट्रीय (आईएसडी) कॉल के लिए 50 पैसे प्रति मिनट व अंतरराष्ट्रीय रोमिंग में दो पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। कंपनी ने इसके साथ ही इंटरनेशनल रोमिंग प्लान की भी घोषणा की है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़