Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

रियल मैड्रिड को बायर्न म्यूनिख से हार के रूप में दोहरा झटका लगा, क्योंकि टीम न केवल टूर्नामेंट से बाहर हो गई, बल्कि उसके प्रमुख खिलाड़ी बेलिंगहैम और विनिसियस मैदान पर ही आपस में भिड़ गए। यह घटना टीम के भीतर बढ़ते दबाव और मतभेद का संकेत है, जो क्लब के मौजूदा सत्र को और मुश्किल बना सकता है।
कल रात का मुकाबला सिर्फ रोमांचक ही नहीं रहा, बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनाव भी खुलकर सामने आया। स्पेन के बड़े क्लब रियल मैड्रिड के दो स्टार खिलाड़ी जूड बेलिंगहैम और विनिसियस जूनियर के बीच मैच के दौरान तीखी बहस देखने को मिली, जिसने सबका ध्यान खींचा।
मौजूद जानकारी के अनुसार, यह घटना दूसरे चरण के मुकाबले के 83वें मिनट में हुई, जब कुल स्कोर बराबरी पर था और मैच बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच चुका था। बताया जा रहा है कि बेलिंगहैम उस समय काफी नाराज दिखे जब विनिसियस ने उन्हें पास देने के बजाय दूसरा विकल्प चुना। इसी बात को लेकर दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर ही तीखी नोकझोंक हो गई।
बता दें कि कैमरे में कैद इस पल में विनिसियस जूनियर ने भी जवाब देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिससे दोनों के बीच तनाव साफ नजर आया। गौरतलब है कि ऐसे अहम मुकाबलों में छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े असर डालती हैं और यही दबाव इस घटना में साफ झलकता है।
वहीं, अगर मैच की बात करें तो जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल मिलाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मैच काफी हाई स्कोरिंग रहा और दोनों टीमों के बीच लगातार गोलों की अदला-बदली होती रही। अंत में बायर्न ने बढ़त बनाते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
मौजूद जानकारी के अनुसार, रियल मैड्रिड ने मुकाबले में कई बार बढ़त हासिल की, लेकिन बायर्न हर बार वापसी करने में सफल रहा। आखिर में देर से किए गए गोलों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और स्पेनिश टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया।
गौरतलब है कि इस हार के बाद अब रियल मैड्रिड के सामने सिर्फ खेल का ही नहीं बल्कि टीम के अंदर संतुलन बनाए रखने का भी बड़ा चुनौतीपूर्ण काम है। कोच अल्वारो अर्बेलोआ को अब अपने दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच तालमेल सुधारने पर ध्यान देना होगा, ताकि टीम आने वाले घरेलू मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर सके।
अन्य न्यूज़















