Lamborghini ने Huracan Evo RWD Spyder भारत में की लॉन्च, कीमत 3.54 करोड़

Lamborghini ने Huracan Evo RWD Spyder भारत में की लॉन्च, कीमत 3.54 करोड़

लैम्बॉर्गिनी के क्षेत्रीय निदेशक एशिया-प्रशांत फ्रांसिस्को स्कारडाओनी ने कहा कि यह मॉडल भारत के सुपर स्पोर्ट्स कार बाजार में एक नई जान डालेगा। लैम्बॉर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि भारत कंपनी के लिए रणनीति बाजारों में से है।

नयी दिल्ली। इटली की सुपर स्पोर्ट्स कार कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने मंगलवार को भारतीय बाजार में हुराकन ईवीओ रियल व्हील ड्राइव स्पाइडर पेश की। इसकी शोरूम कीमत 3.54 करोड़ रुपये है। लैम्बॉर्गिनी इंडिया ने बयान में कहा कि नए मॉडल में वी10 इंजन लगा है, जो 610 एचपी की शक्ति देता है। यह मॉडल शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.5 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 324 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के अस्पताल को 400 ऑक्सीजन बेड देगी फाइजर, मुंबई को भी मिली 30 आईसीयू बेड की मदद

लैम्बॉर्गिनी के क्षेत्रीय निदेशक एशिया-प्रशांत फ्रांसिस्को स्कारडाओनी ने कहा कि यह मॉडल भारत के सुपर स्पोर्ट्स कार बाजार में एक नई जान डालेगा। लैम्बॉर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि भारत कंपनी के लिए रणनीति बाजारों में से है। हम अपने ग्राहकों को विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए यहां लगातार निवेश कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़