Layoffs: नीदरलैंड की कंपनी फिलिप्स 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

Philips
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

कंपनी को 2022 में 1.6 अरब यूरो का शुद्ध घाटा हुआ है जबकि 2021 में कंपनी ने 3.3 अरब यूरो का शुद्ध लाभ कमाया था। इससे पहले अक्टूबर में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 4,000 की कमी करने की घोषणा की थी। यह कटौती इसके अतिरिक्त है।

द हेग। नीदरलैंड की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरण कंपनी फिलिप्स ने अगले दो साल के दौरान वैश्विक स्तर पर 6,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की घोषणा की है। कंपनी को 2022 में 1.6 अरब यूरो का शुद्ध घाटा हुआ है जबकि 2021 में कंपनी ने 3.3 अरब यूरो का शुद्ध लाभ कमाया था। इससे पहले अक्टूबर में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 4,000 की कमी करने की घोषणा की थी। यह कटौती इसके अतिरिक्त है।

इसे भी पढ़ें: Adani Group News:अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर दिया 413 पेज का जवाब, मोटा पैसा छापने के लिए आई रिपोर्ट

एम्टर्डम मुख्यालय वाली कंपनी चीन में कोविड की वजह से वैश्विक स्तर पर झटकों को झेल रही है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी कंपनी को प्रभावित किया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रॉय जैकब्स ने कहा कि 2022 का साल फिलिप्स और हमारे हितधारकों के लिए काफी मुश्किल था। ‘‘हम अपने क्रियान्वयन और प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़