Maharashtra का पहला उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा के नाम, सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

ratan tata hounred
ANI
अंकित सिंह । Aug 19 2023 5:20PM

महाराष्ट्र सरकार ने इस वर्ष प्रतिष्ठित उद्योग रत्न पुरस्कार की शुरुआत की और टाटा यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे। सम्मान में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था।

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजfत पवार और देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंबई में उनके घर पर उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने इस वर्ष प्रतिष्ठित उद्योग रत्न पुरस्कार की शुरुआत की और टाटा यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे। सम्मान में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था।

इसे भी पढ़ें: टाटा पावर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 1,141 करोड़ रुपये

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योग रत्न पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार शुरू किया गया। पहला पुरस्कार हमें रतन टाटा जी को देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा और टाटा ग्रुप का देश के लिए योगदान बहुत बड़ा है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। आपको बता दें कि स्टील से लेकर नमक तक फैला टाटा समूह छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में काम करता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में टाटा कंपनियों का संयुक्त राजस्व 128 बिलियन डॉलर रहा।

इसे भी पढ़ें: टाटा मोटर्स, जेएलआर की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बड़ी योजना : चंद्रशेखरन

भारत 25 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय बी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले वैश्विक सीईओ के सामने अपनी आर्थिक विकास उपलब्धियों को पेश करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 अगस्त को बी20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान इन अंतरराष्ट्रीय व्यापार नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बिजनेस 20 (बी20) विश्वव्यापी व्यापार समुदाय को शामिल करने वाले आधिकारिक जी20 संवाद मंच के रूप में कार्य करता है। 2010 में स्थापित, B20 G20 ढांचे के भीतर सबसे प्रमुख भागीदारी समूहों में से एक के रूप में खड़ा है, जिसमें कंपनियों और व्यावसायिक संगठनों की भागीदारी शामिल है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़