महिंद्रा एंड महिंद्रा को इंडोनेशिया की एग्रीनास से मिला 35,000 स्कॉर्पियो पिकअप की आपूर्ति का ठेका

Anand Mahindra
ANI

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने इंडोनेशिया की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एग्रीनास पंगन नुसंतारा से अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन स्कॉर्पियो पिक-अप की 35,000 इकाइयों की आपूर्ति का ठेका मिलने की बुधवार को जानकारी दी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने इंडोनेशिया की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एग्रीनास पंगन नुसंतारा से अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन स्कॉर्पियो पिक-अप की 35,000 इकाइयों की आपूर्ति का ठेका मिलने की बुधवार को जानकारी दी। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में एक सहका

इसे भी पढ़ें: Bharat City Society Suicide | गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दी, 'मम्मी, पापा सॉरी' नोट छोड़ा, गेमिंग ऐप पर शक

री परियोजना के तहत इन वाहनों की आपूर्ति 2026 में की जाएगी।

कोपेरासी देसा/केलुराहन मेराह पुतिह (केडीकेएमपी) परियोजना के लिए ये पिक-अप वाहन देश भर में स्थापित की जा रही कोपेरासी (सहकारी समितियों) के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने बताया कि वाहनों के इस ठेके से वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी द्वारा किए गए कुल निर्यात का आंकड़ा पार हो गया है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति एवं सद्भाव के लिए कटिबद्ध हूं: राजग नेता खेमचंद

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ऑटोमोटिव डिवीजन) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, ‘‘ इसके लिए प्रतिबद्ध मात्रा हमारे अंतरराष्ट्रीय परिचालन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगी जिससे वित्त वर्ष 2024-25 में हासिल की गई हमारी कुल निर्यात मात्रा के बराबर वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़