'2047 तक 40,000 अरब डॉलर होगी भारत की अर्थव्यवस्था', युवाओं से बोले मुकेश अंबानी- बड़ा और डिजिटल सोचो

Mukesh Ambani
ANI
अंकित सिंह । Nov 22 2022 7:58PM

मुकेश अंबानी ने यह भी कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक 13 गुना बढ़कर 40000 अरब डॉलर तक पहुंच सकती हैं। यह एक और मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी के अनुमान से भी बड़ा है जिन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत 2050 तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज युवाओं से बड़ा सोचने, हरा सोचने और डिजिटल सोचने की अपील की है। मुकेश अंबानी ने यह तीन मंत्र युवाओं को दिए हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी पंडित दीनदयाल एनर्जी विश्वविद्यालय के संचालक मंडल के अध्यक्ष और वह इस विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने यह भी कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक 13 गुना बढ़कर 40000 अरब डॉलर तक पहुंच सकती हैं। यह एक और मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी के अनुमान से भी बड़ा है जिन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत 2050 तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Global Investor Summit: वन ट्रिलियन इकॉनमी लक्ष्य, निवेशकों के लिए पोर्टल लांच, CM योगी बोले- ग्रोथ इंजिन के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा UP

मुकेश अंबानी ने अपने बयान में कहा कि भारत के भविष्य के निर्माता के रूप में, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राष्ट्र वैश्विक स्वच्छ और हरित ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व करे। इस मिशन में सफलता हासिल करने के 3 मंत्र हैं- थिंक बिग...थिंक ग्रीन...एंड थिंक डिजिटल है। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक विकास और अवसरों में अभूतपूर्व विस्फोट का गवाह बनेगा। अंबानी ने कहा कि भारत तीन हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था से बढ़कर 2047 तक 40 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ‘अमृत काल’ के दौरान देश आर्थिक विकास और अवसरों में एक अभूतपूर्व बदलाव देखेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जैव-ऊर्जा और डिजिटल क्रांति जैसी तीन महत्वपूर्ण (गेम चेंजिंग) क्रांतियां आने वाले दशकों में भारत की आर्थिक वृद्धि की अगुवाई करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: विदेशी बाजारों में भाव टूटने से बीते सप्ताह खाद्य तेल कीमतों में रहा गिरावट का रुख

तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी ने कहा, ‘‘स्वच्छ ऊर्जा और जैव-ऊर्जा क्रांति स्थायी रूप से ऊर्जा का उत्पादन करेगी जबकि डिजिटल क्रांति हमें कुशलता से ऊर्जा का उपभोग करने में सक्षम बनाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये तीनों क्रांतियां मिलकर भारत और दुनिया को जलवायु संकट से बचाने में मदद करेंगी।’’ उन्होंने इस दौरान छात्रों को सफलता के लिए ‘बड़ा सोचो, हरा सोचो और डिजिटल सोचो’ जैसे तीन मंत्र भी दिए। अंबानी दरअसल पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय के संचालक मंडल के अध्यक्ष हैं तथा पूर्व नौकरशाह हसमुख अधिया संस्था की स्थायी समिति के चेयरमैन हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़