Mukesh Ambani Birthday| एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति को इस बात से लगता है डर

Mukesh ambani AGM
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 19 2024 5:12PM

रिलायंस इंडस्ट्री का कारोबार रिटेल से लेकर फाइनेंस सेक्टर में फैला हुआ है। मार्केट कैप के मामलों में कई कंपनियां रिलायंस के आगे टिकती भी नहीं है। मुकेश अंबानी ने अपने पिता के साथ बिजनेस की एंट्री की थी।

आज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी अपना जन्मदिन मना रहे है। मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। आज वो 67 वर्ष के हो गए है। मुकेश अंबानी ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर कारोबारी साम्राज्य स्थापित किया है। आज पूरी दुनिया में मुकेश अंबानी का डंका बज रहा है। मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। दुनिया में शीर्ष अरबपतियों की सूची में वो 11वें पायदान पर है।

रिलायंस इंडस्ट्री का कारोबार रिटेल से लेकर फाइनेंस सेक्टर में फैला हुआ है। मार्केट कैप के मामलों में कई कंपनियां रिलायंस के आगे टिकती भी नहीं है। मुकेश अंबानी ने अपने पिता के साथ बिजनेस की एंट्री की थी। बिजनेस में एंट्री लेने के लिए उन्होंने पढ़ाई भी छोड़ी थी। मगर मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश अंबानी ने कंपनी की बागडोर अपने हाथ में संभाली। उन्होंने इसे बुलंदियों पर पहुंचाया।

वर्तमान में रिलांयस की मार्केट कैप 19.79 लाख करोड़ रुपये का है। कंपनी का तेजी से विस्तार हुआ है। मुकेश अंबानी ने कंपनी को इतनी बुलंदियों पर पहुंचाया कि रईसी और दौलत के मामले में वो सबसे आगे पहुंच गए है। एशिया के मुकेश अंबानी सबसे अमीर व्यक्ति है। उनके सिर पर ही सबसे अमीर व्यक्ति का ताज है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 112 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में 11वें पायदान पर मुकेश अंबानी का नाम है। मुकेश अंबानी का अब तक का पूरा सफर बेहद शानदार रहा है। मुकेश अंबानी को जब उनके पिता ने रिलायंस समूह की जिम्मेदारी सौंपी, इसके बाद उन्होंने रिलायंस को मजबूत कारोबारी समूह बनाया है। कंपनी को बहुआयामी बनाने पर अधिक जोर दिया है।

मुकेश अंबानी अपने बच्चों को भी कारोबार की बारीकियां सीखा रहे है। आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी तीनों को ही उन्होंने जिम्मेदारियां दी हुई है। आकाश अंबानी पर रिलायंस जिओ की जिम्मेदारी है और कंपनी के चेयरमैन हैं। छोटे बेटे अनंत अंबानी रिलायंस ग्रुप के एनर्जी कारोबार को देखते है। उनकी बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल की सीईओ है।

इससे लगता है डर

मुकेश अंबानी शर्मीले स्वभाव के माने जाते है। वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार है मगर फिर भी उनका जीवन काफी साधारण दिखता है। बेहद सरलता के साथ वो जीवन जीते है। मुकेश अंबानी ने कहा था कि वो शर्मिले हैं। उन्होंने बताया था कि पब्लिक स्पीकिंग से उन्हें काफी डर लगता है। बता दें की मुकेश अंबानी ने जीवन में कभी शराब को हाथ नहीं लगाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़