गूगल पर ये चीजें बिल्कुल मत करना सर्च नहीं तो जेल में हो जाएंगे बंद

never-search-these-things-on-google
निधि अविनाश । Feb 10 2020 4:26PM

आमतौर पर बैंकिंग, हेल्थ, राजनिति, मनोरंजन, फोटो जैसी कई चीजों को गूगल पर सर्च करते है लेकिन क्या आप सच में सभी चीजें सर्च कर सकते हैं? अगर आप हर चीज के लिए गूगल सर्च इंजन का सहारा लेते है तो सावधान हो जाए, नहीं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है।

नई दिल्ली। जरा सोचिए बिना गूगल के आपकी जिंदगी कैसी होगी? अगर गूगल न हो तो आपको कोई भी जानकारी ढूंढने में या तो एक-दो दिन लग सकते है या तो महीने। गूगल वो सर्च इंजन है जिसके बिना हम एक सेकेंड भी नहीं रह सकते है। कोई भी जानकारी लेना हो तो हम सीधा गूगल का ही सहारा लेते हैं। इस पर आपको हर तरीके की जानकारी मिल जाती है, कुछ भी पता करना हो तो आप सीधा गूगल का बटन दबाते हैं और झट से सारी सटीक जानकारियां आपके सामने आ जाती है। आपको बता दें कि गूगल कोई कंटेट नहीं बनाता है बल्कि यह अलग-अलग वेबसाइट को प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है। 

इसे भी पढ़ें: यह मोबाइल ऐप्स आपके फोन के लिए हो सकते हैं 'खतरनाक'

आमतौर पर बैंकिंग, हेल्थ, राजनिति, मनोरंजन, फोटो जैसी कई चीजों को गूगल पर सर्च करते है लेकिन क्या आप सच में सभी चीजें सर्च कर सकते हैं? और अगर करते भी है तो क्या यह आपको पूरी सुरक्षा देता है? तो जवाब है नहीं! अगर आप हर चीज के लिए गूगल सर्च इंजन का सहारा लेते है तो सावधान हो जाए, नहीं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि गूगल पर कौन सी चीजों को सर्च करने से आप बुरी तरह फंस सकते है। जानिए कि गूगल सर्च इंजन पर वो कौन सी चीजें है जो आपको नहीं खोजनी चाहिए।

सबसे पहली चीज आप अपने बैंक की वेबसाइट को गूगल पर सर्च ना करें और अगर करते है तो इसके लिए आप हमेशा अपने बैंक की वेबसाइट की आईडी याद रखें क्योंकि जब आप बैंक की कोई भी जानकारी लेने के लिए गूगल पर सर्च करते है तो जल्दी में आए सर्च रिजल्ट पर बिना ध्यान दिए लिंक को खोलकर बैंक से मिलती-जुलती साइट पर अपनी बैंक से संबधित जानकारी डाल देते है, जिससे आप फिशिंग का शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर पॉर्न और फेक न्यूज़ को लेकर सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

गूगल पर कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर भी सर्च नहीं करना चाहिए। बढ़ते साइबर क्राइम के मुताबिक ऐसे कई धोखेबाज है जो गलत कस्टमर केयर नंबर डालकर फेक वेबसाइट बना लेते हैं जिससे इसके झासे में लोग बहुत जल्दी आ जाते है। कोई भी एप डाउनलोड करना हो तो हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के एप स्टोर से ही डाउनलोड करें न कि गूगल पर सर्च करके...

बढ़ते चाइल्ड पॉर्न क्राइम से सब अवगत है। चाइल्ड पॉर्न देखना या बनाना दोनों ही गैरकानूनी है लेकिन अगर कोई भी गूगल पर ऐसी चीजें सर्च करता हैं तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि सरकार ने चाइल्ड पॉर्न पर बहुत ही कड़े नियम लागू कर दिए है जिसके मुताबिक अगर आप गूगल पर ऐसी चीजें सर्च करेंगे तो इससे आपकी ip adress की पहचान हो सकती है और आपको सीधा जेल जाना पड़ सकता हैं। तो गलती से भी ऐसी चीजें गूगल पर न सर्च करें और न करने दें। 

गूगल पर HOW TO ABORT A CHILD सर्च न करें। अगर आप बिना प्लानिंग के गर्भवती हो जाती है तो सीधा डॉक्टर से सलाह लें। उनसे बात करें न कि गूगल में सर्च कर खुद डॉक्टर बने। ऐसा करना आपके हेल्थ के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। बता दें कि अगर आप गर्भपात कराने का सोच रहे है तो सीधा डॉक्टर के पास जाए और सुरक्षित तरीके से abortion कराएं। डॉक्टर कभी भी आपकी पहचान REVEAL नहीं करेगा तो इसलिए गूगल पर डॉक्टर मास्टर न बनें क्योंकि अगर गलत दवा खा ली तो आपको कई साइड इफेक्टस का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: पता लगायें कि कौन देख रहा है आपको फेसबुक पर!

abortion के अलावा भी अगर आप बीमार है तो प्लीज गूगल को न खोलें। ऐसा अक्सर होता है कि जब आप अपनी बीमारी गूगल पर सर्च करते है तो आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के भी symptoms उसी से मिलते-जुलते दिखाई देते है जिसके बाद आप टेंशन में आ जाते है इसलिए थोड़ा पैसा खर्च कर डॉक्टर के पास जाएं। उनसे सलाह लें, न कि गूगल पर खोजना शुरू कर दें। माना कि गूगल हर चीज की जानकारी देता हैं लेकिन गूगल हर मर्ज का इलाज नहीं कर सकता।

लोग अक्सर मजे-मजे में बम बनाने का तरीका गूगल में सर्च करते हैं जो कि नहीं करना चाहिए, इससे आप बहुत बुरी तरह फंस सकते हैं। गूगल पर प्रेशर कुकर बम बनाना, HOW TO JOIN ISIS, HOW TO MAKE HOME MADE BOMB जैसी चीजों को गलती से भी सर्च मत किजिए। बता दें कि ऐसी चीजों को सर्च करने से आपको पुलिस पकड़ सकती है और ऐसा हुआ भी है। भारत में भले ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है और हम चाहते भी नहीं हैं कि भारत में ऐसे केस का पहला आरोपी आप बने। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़