भारत छह मई से करेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन, एयर बबल की होगी व्यवस्था

vande baharat mission

सऊदी अरब जैसे देशों के पाबंदियां आसान करने पर भारतीयों को उड़ान सेवा देने के लिये तैयार है।मंत्रालय ने कहा कि भारत छह मई से वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर रहा है और अब 22 देशों के साथ एयर बबल की व्यवस्था है।

नयी दिल्ली। सरकार सऊदी अरब जैसे देशों के लिये यात्रियों को विमानन सुविधा देने को तैयार है, बशर्ते कि वे देश भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदियां हटाते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि भारत छह मई से वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर रहा है और अब 22 देशों के साथ एयर बबल की व्यवस्था है।

इसे भी पढ़ें: इस उपलब्धि को हासिल करने वाला देश का पहला बैंक बना HDFC बैंक

मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सऊदी अरब सहित कुछ देशों ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं हटाया है। हम इन देशों के लिये यात्रियों को उड़ान सेवा देने के लिये तैयार हैं।’’ द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ समझौते के तहत, दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ पाबंदियों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं। भारत ने दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। महामारी के कारण 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें भारत में निलंबित हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़