Startup कंपनियों के लिए फंड जुटाना होगा आसान, यह विदेशी बैंक दे रही बड़ा लोन

startup
Google common license

सिकोइया ने भारतीय स्टार्टअप, अन्य को फंड देने के लिए 2.85 अरब डॉलर जुटाए।इस क्षेत्र में किसी भी उद्यम पूंजी फंड द्वारा एक किश्त में जुटाई गई यह सबसे बड़ी राशि है। इसमें से दो अरब डॉलर की राशि दो फंडों के जरिए भारत के लिए जुटाई गई है, जबकि शेष 85 करोड़ डॉलर दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए हैं।

नयी दिल्ली।उद्यम पूंजी फर्म सिकोइया इंडिया और सिकोइया साउथईस्ट एशिया ने एक बयान में कहा कि उसने स्टार्टअप और अन्य उपक्रमों के वित्त पोषण के लिए 2.85 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। इस क्षेत्र में किसी भी उद्यम पूंजी फंड द्वारा एक किश्त में जुटाई गई यह सबसे बड़ी राशि है।

इसे भी पढ़ें: मुद्रास्फीति के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी बाजाार की दिशा

इसमें से दो अरब डॉलर की राशि दो फंडों के जरिए भारत के लिए जुटाई गई है, जबकि शेष 85 करोड़ डॉलर दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए हैं। सिकोइया ने एक बयान में कहा, ‘‘सिकोइया इंडिया और सिकोइया साउथईस्ट एशिया ने मिलकर नए फंडों के जरिए 2.85 अरब डॉलर जुटाए हैं। इसमें इंडिया वेंचर एंड ग्रोथ फंड शामिल है।’’ सिकोइया ने इस क्षेत्र में पहले किए गए निवेश को तेजी से निकाला भी है और उसने इस तरह पिछले 18 महीनों में चार अरब डॉलर हासिल किए। फर्म के पास इस क्षेत्र में 36 यूनीकॉर्न हैं, जिनमें जोमैटो, अनअकैडमी, पाइनलैब्स, बायजूस और रोजरपे शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़