Global Cues और Crude Oil में गिरावट से Share Market में बहार, Sensex 800 अंक उछला

Sensex today
AI Generated

एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के दम पर भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी, ने शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद, घरेलू खरीदारी और बैंकिंग शेयरों में बढ़त से बाजार को समर्थन मिला।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले सत्र की तेजी बरकरार रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 885.32 अंक चढ़कर 74,953.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 307.65 अंक की बढ़त के साथ 23,220.05 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट और इटर्नल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही।

टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.95 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 8,009.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,867.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 1.89 प्रतिशत और निफ्टी 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़