टाटा समूह ने सुपर ऐप 'TATA NEU' किया लॉन्च, एन चंद्रशेखरन ने कही यह अहम बात

Tata Neu
प्रतिरूप फोटो

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा न्यू प्रौद्योगिकी के आधुनिक स्वभाव के साथ समूह के पारंपरिक ‘उपभोक्ता सबसे पहले’ के दृष्टिकोण को प्रौद्योगिकी के आधुनिक लोकाचार के साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा, ‘‘आज एक न्यू डे’ है। टाटा परिवार के सबसे छोटे सदस्य टाटा डिजटल ने टाटा न्यू ऐप पेश किया है।’’

नयी दिल्ली। टाटा समूह ने अपने सभी ब्रांडों को एक मंच पर लाने के लिए ‘टाटा न्यू’ नाम से अपना ‘सुपर ऐप’ पेश किया है। इस ऐप के जरिये समूह का उद्देश्य अमेजन और फ्लिपकार्ट के प्रभुत्व वाले घरेलू ई-कॉमर्स क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाना है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि टाटा न्यू प्रौद्योगिकी के आधुनिक स्वभाव के साथ समूह के पारंपरिक ‘उपभोक्ता सबसे पहले’ के दृष्टिकोण को प्रौद्योगिकी के आधुनिक लोकाचार के साथ जोड़ता है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय मार्केट में पेश होने वाली है टाटा की SUV Curve, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश

उन्होंने कहा, ‘‘आज एक न्यू डे’ है। टाटा परिवार के सबसे छोटे सदस्य टाटा डिजटल ने टाटा न्यू ऐप पेश किया है।’’ टाटा संस पिछले साल से ऐप का परीक्षण कर रही है क्योंकि यह तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहती है। समूह ने इस कड़ी में कई क्षेत्रों की ऑनलाइन कंपनियां का भी अधिग्रहण किया है। इसमें किराना का सामान आपूर्ति करने वाले मंच बिग बास्केट और ऑनलाइन फ़ार्मेसी कंपनी 1एमजी शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़