Bihar Board 10th Result: जमुई की Pushpanjali और वैशाली की Sabreen बनीं टॉपर, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

BSEB Matric Exam Result 2026
ANI
एकता । Mar 29 2026 3:25PM

BSEB ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसे छात्र रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणामों में दो छात्राएं टॉपर बनी हैं, वहीं असंतुष्ट छात्रों के लिए स्क्रूटिनी और फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का विकल्प भी दिया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2026 की मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा की। इस साल परीक्षा में शामिल हुए 15 लाख 12 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा।

बेटियों ने फिर मारी बाजी

पिछले कुछ वर्षों के रुझान को बरकरार रखते हुए इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। आंकड़ों के अनुसार, सफल छात्र 6,01,390 और सफल छात्राएं 6,34,353 थीं।

इस बार राज्य की दो बेटियों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन 98.4% अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं। टॉपर्स को राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

असंतुष्ट छात्रों के लिए स्क्रूटिनी का मौका

जो छात्र अपने मिले हुए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच अपनी कॉपियों की 'स्क्रूटिनी' के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए वे अपने अंकों की दोबारा जांच करवा सकेंगे।

फेल छात्रों के पास कंपार्टमेंट का विकल्प

परीक्षा में सफल न हो पाने वाले छात्रों का साल खराब न हो, इसके लिए बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प दिया है। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं और अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़