टाटा Tiago लिमिटेड-एडिशन हुआ लॉन्च, जानिए क्या होगी कीमत

tata motors

टाटा मोटर्स ने टियागो का सीमित संस्करण ट्रिम पेश किया है।इस मॉडल का भारत चरण-छह संस्करण 2020 में पेश किया गया था। इसे भी चार स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली थी।’’ उन्होंने कहा कि इस समय सड़क पर 3.25 लाख टियागो दौड़ रही हैं। इस मॉडल को बाजार से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है।

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स ने शनिवार को अपनी प्रवेश स्तर की हैचबैंक टियागो का सीमित संस्करण ट्रिम पेश किया है। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 5.79 लाख रुपये होगी। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि एक साल पहले ही इस मॉडल का उन्नत संस्करण पेश किया गया था। नए संस्करण में ब्लैक अलॉय व्हील, सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग डिस्प्ले, वॉयस कमांड आदि नए फीचर जोड़े गए हैं।

इसे भी पढ़ें: छठे दिन भी बाजार भारी गिरावट में हुआ बंद,सारी निगाहें बजट पर

टाटा मोटर्स यात्री वाहन कारोबार इकाई के प्रमुख (विपणन) विवेक श्रीवस्त ने कहा, ‘‘टियागो को 2016 में पेश किया गया था। यह अपने खंड का सफल मॉडल है और सभी ने इसकी सराहना की है। इस मॉडल का भारत चरण-छह संस्करण 2020 में पेश किया गया था। इसे भी चार स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली थी।’’ उन्होंने कहा कि इस समय सड़क पर 3.25 लाख टियागो दौड़ रही हैं। इस मॉडल को बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़