Tatsuya Fujimoto बने Iffco-Tokio General Insurance के नए MD and CEO, Subrata Mondal की ली जगह

 Iffco Tokio
website

इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस ने तात्सुया फुजिमोटो को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। फुजिमोटो ने सुब्रत मंडल का स्थान लिया है और उनके पास समूह में 28 वर्षों का व्यापक अनुभव है। यह नियुक्ति कंपनी के परिचालन और विकास के अगले चरण में रणनीतिक विस्तार को गति देने के उद्देश्य से की गई है।

 साधारण बीमा कंपनी इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. ने बुधवार को तात्सुया फुजिमोटो को अपना नया प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने सुब्रत मंडल का स्थान लिया है। इससे पहले फुजिमोटो कंपनी में निदेशक (परिचालन) थे। इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बयान में कहा कि निदेशक (परिचालन) का पद संभालने से पहले फुजिमोटो नवंबर 2024 से जून 2025 तक कंपनी में वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक और मुख्य जोखिम अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

फुजिमोटो ने जुलाई 1998 में टोकिओ मरीन ग्रुप के बिक्री विभाग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 28 साल के करियर में समूह के अंदर कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। फुजिमोटो ने कहा, प्रबंध निदेशक और सीईओ का पद संभालना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।

मैं हमारी बेहतरीन टीम को विकास के अगले चरण में ले जाने और भविष्य में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हूं...।’’ इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी, भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लि. (इफको) और जापान के टोकिओ मरीन समूह के बीच 51:49 के अनुपात में संयुक्त उद्यम है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़