Telegram Ban India Controversy | ऐप स्टोर्स से हटा टेलीग्राम, सरकार ने मेसेज एडिटिंग फीचर बंद करने के दिए निर्देश

संदेश ऐप टेलीग्राम मंगलवार सुबह कुछ मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए चालू हो गया, लेकिन गूगल और एप्पल के ऐप स्टोर पर यह अब भी उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में गूगल और एप्पल को भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है।
भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) को लेकर सरकार और कंपनी के बीच विवाद गहरा गया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के पेपर लीक मामले के बाद सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों के तहत गूगल (Google Play Store) और एप्पल (Apple App Store) ने टेलीग्राम को अपने-अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। हालांकि, मंगलवार सुबह कुछ मौजूदा उपयोगकर्ताओं (Existing Users) के फोन में ऐप पहले की तरह काम कर रहा है, लेकिन नए यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में गूगल और एप्पल को भेजे गए ईमेल का फिलहाल कोई तत्काल जवाब नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें: Mumbai Monsoon Update | मुंबई में मॉनसून का काउंटडाउन! अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, IMD ने दी अहम जानकारी
सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा का पर्चा लीक होने से रोकने के उद्देश्य से गूगल और एप्पल को 22 जून तक टेलीग्राम ऐप को अपने ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा देशभर के स्नातक चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एजेंसी ने तीन मई को हुई पिछली परीक्षा को प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था। इसके अलावा, अलग निर्देश में टेलीग्राम से 30 जून तक भारत में पहले से भेजे गए संदेशों के संपादन की सुविधा बंद करने को कहा गया है ताकि ‘प्रश्न पत्र लीक’ से जुड़े मामलों में साक्ष्यों के दुरुपयोग को रोका जा सके। प्रतिबंध लगाने से पहले तीन जून को सरकारी अधिकारियों ने टेलीग्राम के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी, जहां इन चिंताओं को उठाया गया था।
इसे भी पढ़ें: 'मैं समस्याओं को सुलझाने वाला हूँ', Donald Trump ने Benjamin Netanyahu को संभालने का दावा किया, US-Iran Peace Talks के बीच इजराइल से बढ़े मतभेद
नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को आयोजित की गई थी और अब तक किसी भी धोखाधड़ी की कोई खबर नहीं मिली है। टेलीग्राम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पावेल ड्यूरोव ने भारत के आईटी मंत्रालय द्वारा एक सप्ताह के लिए टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना की थी और कहा था कि यह प्रतिबंध प्रश्न पत्र को लीक होने से नहीं रोकेगा। ड्यूरोव ने साथ ही आरोप लगाया कि रिलायंस समूह ने व्हाट्सऐप के साथ मिलकर भारत में ऐप पर प्रतिबंध के लिए शायद पैरवी की है। मेटा प्लेटफॉर्म्स की रिलायंस में आंशिक हिस्सेदारी है।
अन्य न्यूज़















