WhatsApp Android Beta पर Text Sticker के मिले 10 नए स्टाइल, बनाना हुआ और आसान

Whatsapp
AI-Generated

व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेक्स्ट स्टिकर फीचर को बेहतर बना रहा है, जिससे वे स्टिकर कीबोर्ड से सीधे टेक्स्ट स्टिकर बना सकेंगे। इसके तहत यूजर्स को पांच के बजाय दस अलग-अलग डिजाइन विकल्प मिलेंगे। फिलहाल यह अपडेट एंड्रॉयड बीटा वर्जन के चुनिंदा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर जारी किया गया है।

 व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए तमाम नए-नए फीचर्स लेकर आते रहता है। व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटिंग को अनुभव को खास और बेहतरीन मजेदार बनाने के लिए तैयार रहती है। कंपनी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर टेक्सट स्टीकर फीचर को बेहतर बनाती है।

इस नए अपडेट के बाद यूजर्स के लिए अपनी पसंद की टेक्स्ट स्टिकर बनाना और भेजना बेहद इजी होगा। वर्तमान में यह बदलाव एंड्रॉयड बीटा वर्जन  2.26.46.1 पर कुछ यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

स्टिकर कीबोर्ड से ही बना सकेंगे टेक्स्ट स्टिकर

- व्हाट्सएप के नए बदलाव में सबसे खास बात यह है कि टेक्स्ट स्टिकर बनाने के तरीके को आसान करना है। वैसे यूजर्स को स्टिकर कीबोर्ड में ही इसके लिए नया एंट्री पॉइंट दिया जाएगा। जब स्टिकर चुना जाता है, तो टेक्स्ट स्टिकर बनाने का ऑप्शन इस्तेमाल किया जा सकता है।

- यह यूजर्स को चैट के समय अपने लिखे हुए शब्दों को स्टिकर में बदलने का ज्यादा आसान तरीका देगा। वे अपनी पसंद के टेक्स्ट को अलग-अलग डिजाइन में तैयार कर सकेंगे और बातचीत में इसके इस्तेमाल कर पाएंगे।

पांच की जगह मिलेंगे दस अलग-अलग डिजाइन

- व्हाट्सएप टेक्स्ट स्टिकर के डिजाइन ऑप्शन को भी बढ़ा सकते हैं। पहले इस फीचर में सिर्फ पांच स्टाइल उपलब्ध थे। इनकी संख्या बढ़ाकर 10 हो रही है।

- नए डिजाइन में येलो लेबल, पिंक हार्ट, पोस्ट-इट नोट और हैंडराइटिंग स्टाइल जैसे विकल्प शामिल है। इससे यूजर्स अपनी बात या मैसेज के हिसाब से अलग-अलग तरह के स्टिकर चूज कर पाएंगे।

किन यूजर्स को मिलेगा अपडेट?

- व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज पर है। कंपनी ने इसे एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.41.1 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है।

- बीटा यूजर्स को नए बदलाव की टेस्टिंग का मौका मिलेगा। वर्तमान में कंपनी ने इस फीचर को सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी करने की तारीख की जानकारी नहीं दी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़