थ्री यूके ने 5जी नेटवर्क लागू करने के लिए टीसीएस के साथ साझेदारी की

TCS

थ्रीयूके ने 5जी नेटवर्क लागू करने के लिए टीसीएस के साथ साझेदारी की।कंपनी ने बताया कि इसके तहत नई साइट के विकास के लिए कोर नेटवर्क को लागू करना, साइट का उन्नयन करना, प्रदर्शन प्रबंधन और 3जी तथा 4जी संबंधी बदलाव शामिल हैं।

बेंगलुरु। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन की प्रमुख मोबाइल कंपनी थ्रीयूके ने अपने 5जी नेटवर्क सेवाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए उसके साथ साझेदारी की है। टीसीएस ने एक बयान में कहा कि थ्रीयूके ने अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क के प्रबंधन के लिए उसे चुना है।

इसे भी पढ़ें: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, 200 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

कंपनी ने बताया कि इसके तहत नई साइट के विकास के लिए कोर नेटवर्क को लागू करना, साइट का उन्नयन करना, प्रदर्शन प्रबंधन और 3जी तथा 4जी संबंधी बदलाव शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़