ट्विटर ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अंतिम नोटिस का अनुपालन पूरा किया

Twitter
Google Creative Commons.

मंत्रालय ने ट्विटर के लिए इसकी समयसीमा चार जुलाई तय की थी। यदि वह ऐसा नहीं कर पाती, तो मध्यवर्ती का दर्जा गंवा सकती थी। ऐसे में उसके मंच पर डाली जाने वाली सभी टिप्पणियों के लिए वह जिम्मेदार होती।

नयी दिल्ली|  सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (मेइटी) द्वारा 27 जून को जारी अंतिम नोटिस का अनुपालन पूरा कर लिया है। एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने ट्विटर के लिए इसकी समयसीमा चार जुलाई तय की थी। यदि वह ऐसा नहीं कर पाती, तो मध्यवर्ती का दर्जा गंवा सकती थी। ऐसे में उसके मंच पर डाली जाने वाली सभी टिप्पणियों के लिए वह जिम्मेदार होती। एक अधिकारी ने बताया कि ट्विटर ने नोटिस का अनुपालन पूरा कर लिया है।

   एक अन्य आधिकारिक सूत्र ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनी से कुछ ट्वीट और ट्विटर खातों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। लेकिन पूर्व में कंपनी ने इस मोर्चे पर अनुपालन को पूरा नहीं किया था। ट्विटर ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़