Budget Speech| निर्मला सीतारमण द्वारा Union Budget को ऑनलाइन ऐसे देख सकेंगे लाइव, जानें सब जानकारी

nirmala
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 31 2025 5:39PM

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी, 2025 को शुरू होगा और सीतारमण का भाषण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। इस वर्ष का सत्र दो भागों में विभाजित होगा: पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार यानी एक फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगे जो लगातार उनका संसद में आठवां बजट भाषण होगा। देश के वित्तीय इतिहास में ये ऐतिहासिक होने वालै है। भारत आर्थिक मंदी के संकेतों से जूझ रहा है, इसलिए बजट में विकास को प्रोत्साहित करने और देश की कर प्रणाली के पुनर्गठन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण उपाय शामिल होने की उम्मीद है।

कब पेश होगा बजट
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी, 2025 को शुरू होगा और सीतारमण का भाषण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। इस वर्ष का सत्र दो भागों में विभाजित होगा: पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू होगा और 4 अप्रैल को समाप्त होगा। इस दौरान, सरकार अपनी वित्तीय रणनीतियों और नीतियों को प्रस्तुत करेगी, जिनका देश की अर्थव्यवस्था पर स्थायी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

बजट 2025 को ऑनलाइन लाइव कहां देखें
जो लोग कार्यवाही को लाइव देखना चाहते हैं, वे बजट भाषण को विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। दर्शक आधिकारिक केंद्रीय बजट वेबसाइट के साथ-साथ संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रसारण देख सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़