Zomato ने अप्रैल 2022 से 100% प्लास्टिक न्यूट्रल पैकेजिंग की घोषणा की

zomato
Google common license

ऑनलाइन खाना आर्डर और डिलिवरी की सुविधा देने वाली कंपनी जोमैटो प्लास्टिक उपयोग मामले में पूरी तरह से तटस्थ बनेगी। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इसके अलावा उसने अगले तीन साल में 10 करोड़ से अधिक डिलिवरी पर्यावरण अनुकूल डिब्बे में करने का लक्ष्य रखा है।

नयी दिल्ली।ऑनलाइन खाना आर्डर और डिलिवरी की सुविधा देने वाली कंपनी जोमैटो ने अप्रैल 2022 से प्लास्टिक उपयोग मामले में शत प्रतिशत तटस्थ होने की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी जितना प्लास्टिक उपयोग करेगी, उससे कहीं ज्यादा का पुनर्चक्रण करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इसके अलावा उसने अगले तीन साल में 10 करोड़ से अधिक डिलिवरी पर्यावरण अनुकूल डिब्बे में करने का लक्ष्य रखा है। जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉगस्पॉट में कहा किपर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना प्रकृति में स्वयं घुल-मिल जाने वाले और अन्य गैर-प्लास्टिक विकल्पों को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: शीर्ष उद्योगपतियों ने प. बंगाल पर भरोसा जताया, 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता

उन्होंने कहा कि इन्हें बढ़ावा देकर ऐसे उत्पादों को अधिक किफायती तथा उपलब्ध बनाया जा सकता है। उन्होंने लिखा, ‘‘अब से, जोमैटो के जरिए आप जो भी खाना ऑर्डर करेंगे, वह 100 फीसदी प्लास्टिक तटस्थ होगा। इसका मतलब है कि हम स्वेच्छा से आपके ऑर्डर की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से ज्यादा प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करेंगे।’’ गोयल ने कहा कि इसके लिए कंपनी ने अत्याधुनिक आईएसओ-प्रमाणित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संगठनों के साथ काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जोमैटो सभी प्रकार के व्यंजनों के लिए पर्यावरण अनुकूल पैकेट विकसित करने पर भी जोर दे रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़