हो गया सबसे बड़ा धमाका! अचानक भड़का किम जोंग, दाग दी मिसाइल

ईरान की यह चेतावनी इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि हॉर्मज स्ट्रेट वैश्विक तेल व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण गलियारा है। सैकड़ों जहाज पहले से ही हॉर्मज में अटके हुए हैं। इसकी वजह से कच्चे तेल की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। जब रूस और चीन ईरान का सपोर्ट करते हुए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और अमेरिका इजराइल को चेता रहे हैं तो वहीं अब उत्तर कोरिया ने ऐसा धमाका किया है कि जिसने अमेरिका में खलबली मचा दी है और कई देश खतरे में आ गए हैं।
इजराइल अमेरिका की ओर से ईरान पर हो रहे भीषण हमलों को लेकर पूरी दुनिया अलर्ट पर है। क्योंकि यह जंग धीरे-धीरे इतनी खतरनाक होती जा रही है कि इसका सीधा असर अब दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। ईरान ने तो स्टेट ऑफ फॉरमज को लेकर अमेरिका और इजराइल को सीधी चेतावनी देते हुए कह दिया है कि अगर ट्रंप में हिम्मत है तो वह तेल टैंकरों को अमेरिकी युद्धपोतों की सुरक्षा में इस रास्ते से निकाल कर दिखाएं। यानी कि ईरान ने ट्रंप को बता दिया है कि अगर इस क्षेत्र में युद्धपोत भेजे तो उन्हें खाक में मिला दिया जाएगा। ईरान की यह चेतावनी इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि हॉर्मज स्ट्रेट वैश्विक तेल व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण गलियारा है। सैकड़ों जहाज पहले से ही हॉर्मज में अटके हुए हैं। इसकी वजह से कच्चे तेल की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। जब रूस और चीन ईरान का सपोर्ट करते हुए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और अमेरिका इजराइल को चेता रहे हैं तो वहीं अब उत्तर कोरिया ने ऐसा धमाका किया है कि जिसने अमेरिका में खलबली मचा दी है और कई देश खतरे में आ गए हैं।
इसे भी पढ़ें: Riyadh पर बड़ा Drone और Missile हमला नाकाम, सऊदी सेना ने आसमान में ही किया तबाह
उत्तर कोरिया ने 5000 टन वजन वाले नौसैनिक विध्वंसक युद्धप से स्ट्रेटेजिक क्रूज मिसाइल का टेस्ट किया है। टेस्ट के दौरान कोरियाई नेता किम जोंग भी मौजूद थे। किम जोंग ने नए विध्वंसक पो से समुद्र से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों के परीक्षण को देखा। उन्होंने इसे नए युद्धपोत की मुख्य क्षमता बताया है। कहा है कि जहाज देश की समुद्री रक्षा का नया प्रतीक बनेगा। दरअसल नए युद्ध पोत को आधुनिक मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम से लैस किया गया है। यह उत्तर कोरिया का सबसे आधुनिक और भारी जहाजों में से एक माना जा रहा है। यह विध्वंसक पोत, समुद्र, हवा और जमीन तीनों दिशाओं से आने वाले खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है। इसे मल्टी रोल कॉम्बैट मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। इस पर लंबी दूरी की गाइडेड मिसाइलें तैनात की जा सकती है। जिनसे दुश्मन के युद्धपोतों और जमीनी ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। दरअसल उत्तर कोरिया ने तगड़ा धमाका ऐसे वक्त में किया है जब 9 मार्च को अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास करने की तैयारी कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: Israel का Lebanon में बड़ा एक्शन, IDF ने Hezbollah के 80 से ज्यादा ठिकाने किए तबाह
अमेरिका दक्षिण कोरिया 9 से 19 मार्च तक संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग का यह कदम महज एक रूटीन ट्रायल नहीं बल्कि ईरान पर हुए हालिया अमेरिकी हमलों का एक सीधा और आक्रामक जवाब है। किम जोंग ने साफ कर दिया है कि उनकी नौसेना पानी के नीचे से आसमान तक प्रहार करने के लिए तैयार है। यानी कि ईरान से युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने अपनी नौसैनिक और परमाणु क्षमता का फिर से खुलकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। किम जोंग का यह कदम अमेरिका के लिए तो एक बड़ा खतरा तो पैदा कर ही रहा है। साथ ही दुनिया को भी एक नए युद्ध की आग में झोंक सकता है।
इसे भी पढ़ें: Mosaic Doctrine के सहारे 10 साल तक युद्ध लड़ सकता है ईरान! जीत भले ही न हो, लेकिन हार इतनी भी आसान नहीं जितना अमेरिका ने सोचा
किम जोंग ने हाल ही में अमेरिका और इजराइल की कारवाई को गुंडागर्दी बताते हुए कहा था कि वह आग से खेल रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी थी कि ईरान में मौजूद एक भी उत्तर कोरियाई नागरिक को नुकसान पहुंचता है तो उनका देश बिना किसी संकोच के युद्ध में उतर जाएगा। यानी कि किम जोंग ने महायुद्ध का सायरन बजा दिया है।
अन्य न्यूज़















