Up Anganwadi: UP में Sarkari Naukri चाहिए? आंगनवाड़ी में निकलीं बंपर भर्तियां, 12th Pass महिलाएं फौरन भरें Form

Up Anganwadi
Creative Common License

यूपी राज्य सरकार की ओर से राज्य के कई जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस की शुरूआत हो गई है। ऐसे में आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूपी राज्य सरकार की ओर से राज्य के कई जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस की शुरूआत हो गई है। ऐसे में जो भी महिला कैंडिडेट्स 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रही हैं। जिले के हिसाब से निर्धारित लास्ट डेट तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रोसेस पूरा कर सकती हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जातक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आप चाहें तो डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक करके आवेदन कर सकती हैं। ऑफलाइन या अन्य किसी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

योग्यता

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती के लिए सिर्फ महिला कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकती हैं।

महिला कैंडिडेट्स को उस जिले का निवासी होना चाहिए, जिस जिले से आप भर्ती का फॉर्म भर रही हैं।

कैंडिडेट्स का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं अधिकतम क्वालिफिकेशन परास्नातक है।

कैंडिडेट्स की आयु न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

लास्ट डेट

सहारनपुर में 23 पद हैं और इन पदों पर आवेदन के लिए 04 मार्च 2026 लास्ट डेट है।

मिर्जापुर में 159 पद हैं, इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है।

बलिया में 13 पदों पर आवेदन के लिए लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है।

शामली में 57 पदों पर आवेदन के लिए लास्ट डेट 08 मार्च 2026 है।

बहराइच में 214 पद हैं, जिन पर आवेदन की लास्ट डेट 09 मार्च 2026 है।

गोरखपुर में कुल 15 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 08 मार्च 2026 है।

फ्री में भर सकते हैं फॉर्म

बता दें कि सभी महिला कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र भरने के साथ किसी भी तरह की फीस का भुगतान नहीं करना है। यानी की सभी वर्ग की महिला कैंडिडेट्स इस फॉर्म को निशुल्क रूप से भर सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़