WhatsApp Scam Alert: WhatsApp पर आया 'कॉकरोच जनता पार्टी' का मैसेज? इस खतरनाक APK File से फोन हो रहा हैक

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' का फर्जी लिंक स्कैम क्या है और इससे आप कैसे बचें। लोगों का ध्यान खींचने के लिए साइबर ठगों ने कॉकरोच जनता पार्टी जैसा नाम चुना जाता है।
डिजिटल इंडिया में हमारे फोन में बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाएं तक सब दिखाई देती हैं। वहीं साइबर अपराधी भी लोगों को ठगने के लिए रोज-रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वॉट्सऐप पर एक बेहद अजीबोगरीब और संदिग्ध राजनीतिक दल के नाम से फ्रॉड हो रहा है। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से एक फर्जी मैसेज और मैलिशियस लिंक वायरल हो रहा है। कई तरह के लालच देकर इस लिंक पर लोगों से क्लिक कराया जा रहा है।
ऐसे में अगर आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज या फिर APK फाइल आई है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। इस लिंक पर क्लिक न करें, वरना कुछ सेकेंड में आपका बैंक अकाउंट और प्राइवेसी पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' का फर्जी लिंक स्कैम क्या है और इससे आप कैसे बचें।
'कॉकरोच जनता पार्टी' का फर्जी लिंक स्कैम
बता दें कि यह फ्रॉड पूरी तरह से फिशिंग अटैक है। लोगों का ध्यान खींचने के लिए साइबर ठगों ने कॉकरोच जनता पार्टी जैसा नाम चुना जाता है। इस वायरल मैसेज में यह दावा किया जाता है कि इस नई राजनीतिक पार्टी से जुड़ने पर कैश रिवॉर्ड, फ्री गैजेट्स या मंथली अलाउंस मिलेगा। मैसेज के नीचे एक APK फाइल अटैच होती है। जैसे ही आप इस लिंक खोलते हैं, आपके फोन के बैकग्राउंड में एक वायरस इंस्टॉल हो जाता है। यह वायरस फोन का जरूरी डाटा हैकर्स के सर्वर पर ट्रांसफर कर देता है।
जानिए क्या करें
सबसे पहले अपने फोन का वाई-फाई और डेटा फौरन ऑफ कर दें। जिससे कि हैकर्स आपके फोन से लाइव डेटा चोरी न कर पाएं।
अब फोन की सेटिंग में जाकर 'Apps' या फिर 'Application Manager' पर क्लिक करें। यहां चेक करें कि क्या कोई ऐप ऐसा इंस्टॉल है, जिसको आपने डाउनलोड नहीं किया था। अगर ऐसा कोई ऐप है, तो इसको 'Uninstall' कर दें।
अगर आपका मोबाइल लगातार हीट या हैंग हो रहा है। तो इस स्थिति में आपको जरूरी डेटा जा सुरक्षित बैकअप लेकर फोन को पूरी तरह से Format/Factory Reset कर देना चाहिए।
अन्य न्यूज़














