MP Board 10th 12th Result 2024: एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी करेगा? कैसे चेक करें रिजल्ट

MP Board 10th 12th Result 2024
unsplash

इस साल एमपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। करीब 25,000 शिक्षकों ने 31 मार्च 2024 तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। एमपी बोर्ड 2024 के नतीजे कैसे देखें? वहीं टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित। दरअसल,रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा किया जायेगा घोषित।

एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल हुए 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। एमपीबीएसई या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शायद ही इस महीने तक परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि किसी भी पुष्टि के लिए इंतजार जारी है। वहीं एक बार परिणाम जारी होने के बाद, छात्र एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

परीक्षा में शामिल हुए 16 लाख छात्र

इस साल एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। एमपी बोर्ड के लगभग 25,000 शिक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च 2024 तक पूरा कर लिया था। परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित की गई थी। एमपीबीएसई ने सभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। इसलिए, परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कोरकार्ड 15 से 20 अप्रैल के बीच ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जब तक बोर्ड आधिकारिक समय और तारीख घोषित नहीं करता, तब तक जानें कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 को कैसे जांचें और डाउनलोड करें।

MP BOARD RESULT 2024 कैसे देखें?

एमपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट को निम्नलिखित चरणों के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड किया जा सकता है।

-स्टेप 1- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।

-स्टेप 2- आपको होमपेज पर 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

-स्टेप 3- आपको रोल नंबर और रोल कोड जैसी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।

-स्टेप 4- एमपी बोर्ड परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

 मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर का रिजल्ट घोषित किये जाने के के बाद टॉपर्स को एजुकेशन मिनिस्ट्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टॉप करने वाले लड़कों को लैपटॉप एवं लड़कियों स्कूटी दी जा सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़