न्यूजीलैंड की जीत पर फिरा पानी, फवाद और रिजवान ने की जबरदस्त साझेदारी

Alam, Rizwan

फवाद , रिजवान ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर लगभग पानी फेर दिया।पाकिस्तान ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 71 रन से आगे खेलना शुरू किया था। उसे न्यूनतम 136 ओवर में 373 रन का लक्ष्य मिला था।न्यूजीलैंड को सुबह पहली सफलता मिली जब ट्रेंट बोल्ट ने अजहर अली (38) को दिन की तीसरी ही गेंद पर पवेलियन भेजा।

माउंट मोनगानुई। फवाद आलम और मोहम्मद रिजवान ने 140 रन की नाबाद साझेदारी करके पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन बुधवार को न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर लगभग पानी फेर दिया। चाय के समय पाकिस्तान के चार विकेट पर 215 रन थे। न्यूजीलैंड अभी भी जीत से छह विकेट दूर है।फवाद 94 और कप्तान रिजवान 45 रन पर खेल रहे थे। अब सिर्फ आखिरी सत्र का खेल बाकी है। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 71 रन से आगे खेलना शुरू किया था। उसे न्यूनतम 136 ओवर में 373 रन का लक्ष्य मिला था।

इसे भी पढ़ें: FC गोवा की रक्षापंक्ति की कमजोरियों का फायदा उठाना चाहेगा हैदराबाद एफसी

न्यूजीलैंड को सुबह पहली सफलता मिली जब ट्रेंट बोल्ट ने अजहर अली (38) को दिन की तीसरी ही गेंद पर पवेलियन भेजा। इसके बाद हालांकि फवाद और रिजवान ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों ने जबर्दस्त संयम और धैर्य का परिचय दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़