बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट के बने नए किंग

बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया है। खास बात ये है कि बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। इसके साथ ही बाबर ने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में भी बाबर आजम ने एक इतिहास रच दिया है।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया है। खास बात ये है कि बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। इसके साथ ही बाबर ने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में भी बाबर आजम ने एक इतिहास रच दिया है। वे पीएसएल में सबसे पहले 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं।
बाबर आजम ने बुधवार 15 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 51 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दौरान बाबर आजम के रनों की संख्या पाकिस्तान सुपर लीग में 4000 के पार पहुंच गई। इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले न तो किसी विदेशी खिलाड़ी ने और न ही किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इतने रन इस लीग में बनाए हैं। वे इससे पहले कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल चुके हैं। पेशावर उनकी इस लीग में तीसरी टीम है। इस टीम की वे कप्तानी भी कर रहे हैं।
वहीं अगर बात टी20 क्रिकेट में उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो वह टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा कर चुके हैं। हालांकि, इससे पहले 3 और खिलाड़ियों ने अर्धशतकों का शतक टी20 क्रिकेट में पूरा किया हुआ है, लेकिन बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है। बाबर आजम ने 341 पारियों में 100 अर्धशतक टी20 क्रिकेट में जड़े हैं।
अन्य न्यूज़
















